चित्रकूट07मार्च*किसानों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,।
*पपीता के पेड़ लगाने का झांसा देकर किसानों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह का एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*कब्जे से ठगी के 01 लाख 77 हजार 500 रूपये, 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दीपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा पपीता के पेड़ लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी (ठगी) करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 लाख 77 हजार 500 रूपये व 01 अदद मोटरसाइकिल नम्बर प्लेट फर्जी बरामद किया गया ।
उल्लेखनीय हैं कि रामनरेश त्रिवेदी पुत्र शिवप्रसाद निवासी पुरवा तरौहा थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट ने कोतवाली कर्वी में सूचना दी गयी कि 1. अनिल कुमार पाठक पुत्र रामनारायन 2. प्रवीण पाठक पुत्र कन्हैयालाल 3. विपिन कुमार पाठक पुत्र कन्हैयालाल निवासीगण मसापुर शिवगढ़ जनपद रायबरेली 4. अमित पाण्डेय 5.पवन तिवारी 6. संतोष कुमार मिलकर खेत में पपीते का पेड़ लगाने का झांसा देकर रूपया ले लिए है और अन्य किसानों के खेत में पपीता के पेड़ लगाने का झांसा देकर लगभग 06 लाख रूपये प्रति बीघा प्रतिमाह का लालच देकर ठगी कर लिए है । इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 139/2023 धारा 419,420,406 भादवि0 पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को निर्देश दिये गये । इसी क्रम में निरीक्षक अपराध कोतवाली कर्वी श्री प्रभूनाथ यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी कि मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक-07.03.2023 को शिवरामपुर तिराहा कर्वी बांदा मार्ग से अभियुक्त अनिल कुमार पाठक पुत्र रामनारायन निवासी मसापुर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 लाख 77 हजार 500 रूपये व एक अदद मोटरसाइकिल अपाचे सिलेटी रंग जिसमें फर्जी नम्बर प्लेट UP33 AP 1299 लगी हुई है बरामद की गयी । अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग किसानों से पपीते का पेड़ लगाने और उससे अत्याधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करते है । किसानों को झांसा देने के लिए मोटरसाइकिल में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर ठगी कररते है ताकि हम लोग पकड़े न जा सके । दिनाँक-21.02.2023 को ग्राम पुरवा तरौहा में रामनरेश त्रिवेदी से कुल 82500 रूपये नगद ठगी किए थे तथा ग्राम सपहा निवासी सोमदत्त से नगद 35000 रूपये व मानसिंह से 60 हजार रूपये की ठगी किये थे तथा बताया कि मेरे साथी 1. प्रवीण पाठक पुत्र कन्हैयालाल 2. विपिन कुमार पाठक पुत्र कन्हैयालाल निवासीगण मसापुर शिवगढ़ जनपद रायबरेली 3. अनुज पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी चक्खापार थाना अमावा जनपद रायबरेली 4.पवन तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी सैनी कौशाम्बी 5. संतोष कुमार मसापुर शिवगढ़ जनपद रायबरेली हम सब लोग मिलकर ग्राम पुरवा तरौहा ग्राम सपहा व थाना कोतवाली क्षेत्र के किसानों से ठगी करते थे । कोतवाली कर्वी मे पंजीकृत मु0अ0सं0 139/2023 में धारा 467,468,471,411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी ।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे