चित्रकूट07मार्च* पुलिसने*युवक के अपहरण की घटना का सफल अनावरण।
*एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 पहिया वाहन बरामद*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दीपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रगौली एवं उनकी टीम द्वारा युवक के अपहरण की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त आकाश गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी कल्याण सागर सुभाष नगर थाना कोतवाली नगर महोबा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार ब्रेजा रजि0नं0 UP95 Q 4222 सफेद रंग को बरामद किया गया ।
उल्लेखनीय हैं कि दिनाँक 14.02.2023 को शम्भूशरण गुप्ता पुत्र कल्लू गुप्ता निवासी शारदा नगर कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा अपने पुत्र नमो नारायण का अपहरण करने के सम्बन्ध में कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 91/2023 धारा 364 भादवि0 बनाम एक व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कराया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चौकी प्रभारी रगौली श्री श्याम देव सिंह को निर्देश दिये गये थे । पुलिस टीम घटना के अनावरण हेतु लगातार प्रयासरत थी कि आज दिनाँक-07.03.2023 को उ0नि0 श्याम देव सिंह तथा उनकी टीम द्वारा घटना का खुलाशा करते हुए अभियुक्त आकाश गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी कल्याण सागर सुभाष नगर थाना कोतवाली नगर महोबा को गिरफ्तार किया गया । बरामदशुदा गाड़ी ब्रेजा UP95 Q 4222 सियाराम चक्रवर्ती पुत्र बिहारीलाल प्रजापति निवासी गांधीनगर कोतवाली नगर महोबा की है जिसको अभियुक्त आकाश गुप्ता किराये पर लाया था ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-14.02.2023 को रात्रि करीब 10 बजे नमो नारायण गुप्ता पुत्र शम्भूशरण गुप्ता निवासी शारदा नगर कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को अजय द्विवेदी उर्फ छोटू महाराज पुत्र बालेन्द्र द्विवेदी निवासी रतौली पसवारा थाना कोतवाली नगर महोबा ने फोन करके नवीन मण्डी पश्चिमी गेट कर्वी के पास बुलाया जो पूर्व में परिचित था । अजय द्विवेदी एवं आकाश गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता, अमर सिंह पुत्र वीरपाल सिंह ने मिलकर शराब का सेवन किया एवं ब्रेजा गाड़ी UP95 Q 4222 से नमो नारायण उपरोक्त को साथ लेकर कबरई महोबा के जंगल में ले जाकर नमो नारायण का हाथ पैर बांधकर के उसका पर्स जिसमें कुछ रूपया, डीएल, एटीएम, पैनकार्ड सब लेकर भाग गये थे तथा अपह्रत नमोनारायण उपरोक्त दिनांक 15.02.2023 को बरामद कर लिया गया था ।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए