चम्पारण22अक्टूबर25*सुगौली में छठ घाटों का स्थानीय प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया,सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी,*
*सुगौली के सिकरहना नदी छठ घाटों पर कीचड़ और गड्ढों का संकट,*
सुगौली में स्थानीय प्रशासन पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, पांडे,थानाध्यक्ष अनीश कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ,व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।लोक आस्था का महापर्व छठ अब कुछ ही दिनों दूर है लेकिन सिकरहना नदी का जलस्तर घटने के साथ छठ घाटों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। हाल ही में आई बाढ़ के बाद नदी का पानी उतरने से अधिकांश घाटों पर दो से तीन फीट गहरा मिट्टी और कीचड़ का दलदल बन गया है। वहीं मूर्ति विसर्जन के बाद घाटों पर पुआल और कचरा भी जमा है, जिससे सफाई कार्य और कठिन हो गया है। अगर समय रहते मिट्टी और कीचड़ नहीं हटाया गया तो इस बार छठ व्रतियों को नदी में पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इधर, सिकरहना नदी में बालू खनन के दौरान बने गड्ढों में पानी भर जाने से छठ घाट खतरनाक भी हो गए हैं। ऐसे स्थलों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती की आवश्यकता बताई जा रही है। नगर पंचायत सुगौली के लिए घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। मालूम हो कि छठ महापर्व के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जो डूबते और उगते सूर्य की आराधना करते हैं। सुगौली नगर प्रशासन को सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर जल्द ही विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू करने की आवश्यकता है। सिकरहना नदी का जलस्तर घटने के बाद चारो तरफ कीचड़ फैला हुआ है। जिससे छठव्रती को अर्ध्य देने के समय परेशानी होगी। बाढ़ का पानी हटने के बाद सुंदर दिखने वाला सिकरहना नदी का घाट उबड़ खाबड़ दिखने लगा है।चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि छठ घाटों पर नगर के अलावे दूसरे जगहों से छठव्रतियों की भीड़ जुटती है। छठ घाट से कीचड़ हटाये जाने की जरूरत है।मुझे पूर्ण भरोसा है समय पर स्थानीय प्रशासन द्वारा छठ घाट पर छठ व्रतियों को किसी प्रकार का दिक्कत नहीं हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से पूरी व्यवस्था कर लिया जाएगा।स्थानीय प्रशासन,व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष सहित स्थानीय पत्रकारों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण के बाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा छठ घाटों की सफाई शुरू करा दी गयी है। मशीन से जमा मिट्टी और कीचड़ को हटा रास्ता बनवाया जा रहा है। जिसे छठ महाव्रत से पहले ठीक करा दिया जाएगा। साथ ही नगर कार्यालय की ओर से सभी छठघाट पर प्रकाश और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी।- छठ घाटों का निरीक्षण के बाद पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडे और थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि छठ घाटों पर सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ पुलिस प्रशासन की निगरानी रहेगी।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया