गौतमबुद्ध नगर05अक्टूबर23*पुलिसकर्मियों पर केस हुआ दर्ज,यह था मामला
ग्रेटर नोएडा यूपी में एक दलित छात्र ने पुलिसकर्मियों पर यूरिन पिलाने और मारपीट का आरोप लगाया था।इस मामले में अब एक्शन हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर इस मामले में छह पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में शिकायत के बावजूद एक्शन नहीं लिया गया था।जिसके बाद पीड़ित ने लखनऊ आकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था।तब अधिकारी हरकत में आये।जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनका कहना है कि छात्र का आरोप बेबुनियाद है।छात्र को एक स्पा सेंटर संचालिका से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।इस मामले में छात्र का कहना है कि उसको गलत फंसाया गया।उसकी जेब में जबरदस्ती रुपए डाले गये थे।

More Stories
रोहतास7जून2026*डेहरी-ऑन-सोन: पार्ट्स दुकानों की मनमानी वसूली से परेशान वाहन मालिक,
कानपुर नगर7जून2026*पनकी पुलिस ने गैरहाजिर चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार*
सुल्तानपुर7जून26*ऐतिहासिक सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्र मण्डल समिति के सेवाभावी सदस्यों द्वारा एक बार फिर साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।