गोरखपुर2मई2024*समूह का कर्ज नहीं चुका पाई 3 बच्चों की मां ने की आत्महत्या*
खजनी गोरखपुर।।
थाने की महुआडाबर चौकी क्षेत्र के गांव रामपुर मलौली की रहने वाली महिला साजिदा 29 वर्ष पत्नी सद्दाम ने मंगलवार की रात लगभग 11 बजे गैस सिलेंडर पर बीस लीटर की बाल्टी रखकर छत की कुंडी में अपने दुपट्टे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति बीते 3 माह से रोजगार के सिलसिले में बंगलुरू में है, महिला के श्वसुर की मौत हो चुकी है तथा सास आमिना एक शादी में लकुड़ी गांव गई हुई थी।
मृतका को दो लड़के हैं जिनमें बड़ा बेटा 6 साल तथा छोटा 4 साल का है तथा एक 8 माह की बेटी है।
सास आमिना और पड़ोसियों ने बताया कि साजिदा ने पेट्रोल समूह रामपुर मलौली से एक लाख 55 हजार रूपए का समूह लोन लिया था। जिसको वह जमा नहीं कर पा रही थी। लोन वसूल करने वाले उसके घर पहुंच कर नाराज़गी जताते थे।
बताया गया कि साजिदा ने दो बार में 30/30 हजार तथा एक बार 45 हजार तथा एक बार 50 हजार का समूह लोन लिया था समूह का लोन न अदा कर पाने से वह परेशान रहती थी।
वहीं घटना की सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
मथुरा 23 फरवरी 26 आगामी होली के मध्येनजर कृष्ण जन्मभूमि पर मीटिंग
मथुरा 23 फरवरी 26 आगामी त्योहारों के दृष्टिकोण जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल भ्रमण
मथुरा 23 फरवरी 26थाना शेरगढ पुलिस द्वारा साइबर ठगी/टटलूबाजी कर रहे कुल 34 अभियुक्तगणों को साइबर अपराध में प्रयुक्त सामान सहित किया गिरफ्तार ।