May 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोरखपुर25मई26*मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया

गोरखपुर25मई26*मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया

*प्रेस नोट मिशन शक्ति जनपद गोरखपुर दिनांक 25.05.2026*

गोरखपुर25मई26*मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया

गोरखपुर*“मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अन्तर्गत थानों के पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं /बालिकाओं को जागरूक किया गया-*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में “मिशन-शक्ति अभियान” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम, पीआरवी व अन्य पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया*, जिसमें बालिकाओं/महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों यथा- घरेलू हिंसा से संरक्षण अधि0, दहेज प्रतिषेध अधि0, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधि0, अनैतिक व्यापार निवारण अधि0, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधि0, बाल श्रम कानून एवं भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध विभिन्न अपराधों आदि के संबंध में जानकारी दी गई ।
महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर/फोरम- वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन- मोबाइल पर डेमो, सी0एम0 हेल्प लाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, वन स्टाप सेण्टर-181, साइबर हेल्प लाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा-108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं पंपलेट का वितरण किया गया ।

Taza Khabar