*गोरखपुर05मई25पिता ने सीने में गोली मारकर बेटे की हत्या की
: बचाने आई छोटी बहू को भी 2 गोली मारी; गोरखपुर की वारदात…*
*गोरखपुर* में रिटायर्ड होमगार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से बड़े बेटे और छोटी बहू को गोली मार दी। बेटे की मौत हो गई, जबकि बहू की हालत नाजुक है। वारदात की वजह यह थी कि बेटे ने शराब पीने पर होमगार्ड की पिटाई कर दी थी। पिटाई से नाराज होमगार्ड अपनी दो नाली बंदूक लेकर आया। उसने बंदूक में गोली लोड की और बेटे के सीने में गोली मार दी। यह देखकर छोटी बहू दौड़ पड़ी। जब उसने होमगार्ड से बंदूक छीनने की कोशिश की, तो उसने बहू के हाथ-पैर में गोली मार दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। बेटे और बहू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। जबकि बहू का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पूरी घटना बड़हलगंज इलाके के चौतीसा गांव की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*