*सूचना विभाग
गोण्डा09.05.2022*डीएम ने पेश की संवेदनशीलता की मिशाल
, मानसिक विक्षिप्त युवा का तत्काल शुरू कराया इलाज, सेवायोजित कराने का दिया आश्वासन*
डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने संवेदनशीलता, संजीदगी और दरियादिली की मिशाल पेश की।
सोमवार नगर क्षेत्र से कलेक्ट्रेट वापस जाते समय डीएम को राजा मोहल्ला निवासी विश्वास श्रीवास्तव नामक युवा अपनी मां के साथ उनके पास फरियाद लेकर जाता हुआ दिखा। डीएम ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और उतरकर उसकी मां से मिले तो उसकी मां बिलख बिलख कर रोने लगी और डीएम से बताया कि उसका बेटा योग्य है और बीटेक की पढ़ाई करके बेंगलुरु में नौकरी कर रहा था। सड़क दुर्घटना में वह कोमा में चला गया और लगभग 6 माह तक कोमा में रहा, जिसके कारण उसकी नौकरी छूट गई है तथा उसका बेटा अभी भी पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं है। रोजगार छिन जाने से उसका बेटा बहुत परेशान रहता है तथा उसका इलाज भी नही हो पा रहा है। विश्वास की मां की सारी बातें सुनकर डीएम ने उसके शैक्षिक अभिलेख चेक किए तथा वहीं से सीएमओ को फोन कर विश्वास का इलाज तत्काल शुरू कराने के आदेश दिए और अपने ओएसडी को निर्देशित किया कि उसकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उसे कहीं रोजगार दिलाने का प्रयास करें। डीएम के आश्वासन पर विश्वास की मां को ढांढस बंधा और उसने जिलाधिकारी की संवेदनशीलता पर धन्यवाद व्यक्त किया

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*