गोंडा 14 मार्च *हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग के पास संकरे पुल की टूटी रेलिंग दुर्घटना को दे रही दावत
कर्नलगंज,गोण्डा । तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज -हुजूरपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास बने संकरे पुल की टूटी रेलिंग कभी भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है। वहीं उक्त मार्ग पर प्रायः बड़ी संख्या में वाहनों के गुजरने तथा कई बार वाहनों के खाई में गिरने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा ध्यान ना देकर किसी बड़े हादसे के घटित होने का शायद इंतजार किया जा रहा है।
मालूम हो कि कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर समपार फाटक के समीप गहरी खाई पर बने संकरे पुल की रेलिंग टूट चुकी है। जहां रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने से आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बताते चलें कि इस मार्ग पर मात्र 13 किलोमीटर की सड़क के नवीनीकरण चौड़ीकरण का कार्य पिछले दो वर्षों से हो रहा है जो अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसी मार्ग पर बने उक्त पुल के मरम्मत के अभाव में अप्रोच भी धंस गया और रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिस पर किसी भी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रही है जो किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है। वहीं विभाग द्वारा भी किसी बड़े हादसे के घटित होने का शायद इंतजार किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने उक्त समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*