गोंडा 08 अप्रैल *पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने की पिटाई,पीड़ित ने थाने में दी तहरीर। कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा। स्थानीय थाना कटराबाजार अन्तर्गत गांव बहादुर पुरवा मौजा डुड़ही में दबंग विपक्षी गणों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर शौंच से लौट रहे एक व्यक्ति को गाली गुप्ता देकर मूका थप्पड़ लाठी डंडे से पिटाई करने एवं गाली गुप्ता देने का मामला सामने आया है। जिसके संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने थाना कटराबाजार में तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। मामला थाना कटराबाजार से जुड़ा है, जहां पीड़ित अमरेश पुत्र देवचंद्र निवासी गांव बहादुर पुरवा मौजा डुड़ही ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि प्रतिवादी पवन कुमार पुत्र काशीप्रसाद, राजकुमार पुत्र काशीप्रसाद, प्रेमकुमार पुत्र काशीप्रसाद, बहादुर पुत्र पवनकुमार यह प्रतिवादी भी प्रार्थी के घर के पड़ोस के निवासी हैं। दिनांक 07 अप्रैल 2022 को सुबह लगभग सात बजे के समय जब प्रार्थी खेत से शौंच करके घर को वापस आने लगा वहीं जब प्रार्थी प्रतिवादी के घर के सामने रास्ते पर पहुंचा तभी प्रतिवादी पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्ता देकर प्रार्थी को मूका थप्पड़ लाठी डंडा से मारने लगे,मार से उसके पूरे शरीर में चोटें आई हैं। जिससे उक्त संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत*
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*बाल गोबिंद सरस्वती विद्याश्रम में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर*
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई,शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश*