गोंडा 03 मार्च *दबंगो ने आगजनी कर घर मे घुसकर तोड़फोड़ के साथ की मारपीट
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत गांव कूरी बढ़ईन पुरवा निवासी उदयभान सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कूरी बढ़ईनपुरवा से जुड़ा है, जहां गांव के ही उदयभान सिंह ने द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर मे कहा गया है कि बुधवार को दोपहर बाद गांव के ही निवासी कुछ लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी, डंडा व लोहे के रॉड से लैस होकर मां- बहिन की गाली देते हुये उसके दरवाजे पर चढ़ आये और उसकी टटिया उजाड़ने लगे। मना करने पर उसमे आग लगाकर जलाते हुये जान से मार डालने की नियत से हमला कर दिये। वह अपने परिवार के लोगों के साथ घर के अंदर चला गया, जिस पर पीछा करते हुये सभी लोग घर के अंदर घुसकर सामान तोड़ते हुये उसके साथ परिवार के अन्य सदस्यों को मारने लगे। हल्ला गुहार पर गांव के लोग दौड़े जिस पर जान से मार डालने की धमकी देते हुये सभी लोग भाग निकले। हमले में उसके साथ उसके भाई सरवन सिंह, माता कृष्णा देवी व सपना सिंह गंभीर रूप से चोटिल/घायल हो गये। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है लेकिन यदि ऐसा है तो जांच कराकर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*