गोंडा 01 मार्च *प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परसपुर में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि
कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा। तहसील क्षेत्र के परसपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर “परमपिता परमात्मा शिव भोलेनाथ बाबा की 86वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अनामिका बहन ने शिव जयंती पर्व के मर्म पर प्रकाश डाल कर आये हुए जिज्ञासुओं को अपने मुखार विंद से तृप्त किया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष परसपुर संदीप कुमार सिंह ने परमात्मा शिव भोलेनाथ बाबा के प्रतीकात्मक चित्र की पूजा अर्चना एवं आरती की। इस मौके पर सभासद जगदीश सोनी, प्रधान अजय कुमार शुक्ला, अभिषेक शुक्ला सभासद,सिद्धांत शुक्ला उर्फ अन्शू, पंडित प्रताप नारायण मिश्र, रामेन्द्र नारायण सिंह , कमला प्रसाद सिंह, राधेश्याम मिश्र,अनूप सिंह,राम निहाल सोनी जी सभासद प्रतिनि,धि मंगल प्रसाद विश्वकर्मा , विपिन मिश्र, किशन सिंह आदि भाइयों ने दीदी जी के साथ केक काटकर शिव ध्वजारोहण किया।
तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

More Stories
मथुरा 10 मई 26*थाना मांट पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 मई 26* साइबर ठगी के अभियोग में वांछित व 25000/- रूपया का इनामीया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल