October 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*गूगल मीट पर विश्व उपभोक्ता संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन,,,

सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*गूगल मीट पर विश्व उपभोक्ता संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन,,,

सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*गूगल मीट पर विश्व उपभोक्ता संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन,,,

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

सक्रिय सदस्यता, नियमित ऑनलाइन बैठकों, सोशल मीडिया प्रचार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

नई दिल्ली,,विश्व उपभोक्ता संगठन की महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक 4 अक्टूबर को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी मजबूत संगठन के लिए सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी सदस्यों से संगठन के कार्यों में नियमित रूप से योगदान देने तथा उपभोक्ता हितों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपील की गई।
प्रत्येक माह के पहले रविवार को होगी ऑनलाइन बैठक
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन की नियमित ऑनलाइन बैठक प्रत्येक माह के पहले रविवार को शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य नियमित रूप से शामिल होकर संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और उपभोक्ता हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। सभी राज्यों के लिए तैयार होगा समान प्रचार बैनर
संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में एकरूपता लाने के उद्देश्य से सभी राज्यों के लिए एक समान नमूना बैनर तैयार करने पर भी सहमति बनी। बैठक में बताया गया कि यह बैनर राष्ट्रीय चेयरमैन असगर आलम द्वारा तैयार कर शीघ्र ही सभी राज्यों के पदाधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा।
सोशल मीडिया के माध्यम से गतिविधियों का होगा व्यापक प्रचार । बैठक में संगठन की गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। सभी सदस्यों से संगठन के कार्यों एवं जनहितकारी पहलों को अपने-अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा करने तथा संगठन के आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम पेजों से सक्रिय रूप से जुड़े रहने का अनुरोध किया गया।
मासिक एवं वार्षिक गतिविधियों का कैलेंडर बनेगा
संगठन की आगामी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए मासिक एवं वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करने का निर्णय लिया गया। यह कैलेंडर राष्ट्रीय चेयरमैन असगर आलम एवं राष्ट्रीय महासचिव बबीता झा द्वारा तैयार कर सभी सदस्यों के साथ साझा किया जाएगा, जिससे विभिन्न कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

Taza Khabar