*ब्रेकिंग*
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
*गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी में लच्छित नगर के जीएस रोड पर स्थित होटल बिलास इन में आज रात 9 बजे करीब अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।* घायलों में 2 महिलाएं व एक होटल कर्मचारी बताया जा रहा है। हमलावर की पहचान के बारे में अभी तक जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हमलावरों ने संकरी गली में छह लोगों के समूह को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने किस वजह से इस खूनी वारदात को अंजाम दिया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
More Stories
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*
मथुरा 26 अक्टूबर 26*आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, टिकट मिलने पर अधूरे कार्य पूरे करने का किया दावा