गुजरात21नवम्बर24*मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के बाद गुजरात में भी टैक्स फ्री हुई साबरमती रिपोर्ट*
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। बुधवार को फिल्म देखने के बाद उन्होंने फिल्म की सराहना की। साथ ही कहा कि फिल्म ने घटना की सच्चाई को उजागर किया है। इसके पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा भी साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री कर चुके हैं।
15 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म में विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना ने काम किया है। क्राइम-थ्रिलर फिल्म 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। इसमें 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस की S6 बोगी में हुई आगजनी और उसमें मारे गए 59 कारसेवकों की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश की गई है।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
हरिद्वार 21 अक्टूबर 26*शांति आश्रम में पंच जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने धूमधाम से मनाया ‘गोला पूजा’ का पर्व, हुआ भव्य स्वागत व जलपान