गाजीपुर22नवम्बर24*विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से
वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से प्रारम्भ होगी। इस आशय की सूचना पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इस बार दो दो घंटे की तीन पाली में होगी, जिनमें प्रथम सेमेस्टर सुबह आठ से दस बजे तक, तृतीय सेमेस्टर सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक एक पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं सायं दो से चार बजे तक सम्पादित होगी। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि इसके साथ ही संबंधित सेमेस्टर में कैरी फॉरवार्ड छात्र-छात्राओं की बैक पेपर एवं श्रेणी सुधार की परीक्षाएं साथ-साथ चलती रहेगी।
प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अभी तक किसी कारण से फार्म नहीं भर पाने वाले एवं जमा नहीं कर पानेवाले छात्र-छात्राओं से अपील किया है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा 23 नवंबर तक फॉर्म भरने एवं जमा करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है, ।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*