गाजीपुर09दिसम्बर24*साहित्य चेतना समाज का प्रतियोगिता सम्पन्न
वाराणसी से प्राची रायणकी खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर । साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में हिन्दी सुलेख-श्रुतलेख,अंग्रेजी सुलेख-श्रुतलेख,सामान्य हिन्दी ज्ञान,सामान्य अंग्रेजी ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन नगर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में किया गया।चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता मे उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
सुलेख व श्रुतलेख प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के शब्द,वर्तनी,मात्रा ज्ञान एवं लिखावट पर ध्यान दिया गया।सामान्य हिन्दी ज्ञान व सामान्य अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता में 25-25 प्रश्नों के माध्यम से उनके व्याकरण ज्ञान का परीक्षण किया गया।इन दोनों प्रतियोगिताओं में ऋणात्मक अंकन (माइनस मार्किंग) की व्यवस्था थी।
चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग (कक्षा चार से छह) हेतु ‘करें योग, रहें नीरोग’,मध्यम वर्ग (कक्षा सात व आठ) हेतु ‘सशक्त नारी,सशक्त भारत’,ज्येष्ठ वर्ग (कक्षा नौ व दस) हेतु ‘जगे देश की है पहचान,पढ़ा-लिखा मजदूर किसान’ एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा ग्यारह व बारह) हेतु ‘हमारी संस्कृति,हमारी धरोहर’ विषय निर्धारित किया गया था।इन दिये गये विषयों पर विद्यार्थियों को चित्र बनाकर उसे रंगों से सजाना था।
कार्यक्रम में आनन्द प्रकाश अग्रवाल,प्रभाकर त्रिपाठी,बद्री श्रीवास्तव,अमरनाथ तिवारी अमर,पूरन गुप्ता,शशिकांत राय,राघवेन्द्र ओझा,हर्षित श्रीवास्तव,राजीव मिश्र,शशिकांत राय,विजय मिश्रा,संजीव गुप्ता, डाॅ.रविनन्दन वर्मा,हीरा राम गुप्ता आदि उपस्थित थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26*💊 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बड़ी खबर: कैंसर की दवाएं हुई सस्ती*
प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला