गाजीपुर05अप्रैल25*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई**
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने सम-सेमेस्टर सत्र 2024-25 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों में विस्तार की घोषणा की है। प्राचार्यों, प्रबंधक महासंघ और छात्रों के अनुरोध पर कुलपति के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेशित संस्थागत और कैरीफॉरवर्ड छात्र-छात्राओं (स्नातक/स्नातकोत्तर – कला, विज्ञान, वाणिज्य) के लिए यह सुविधा लागू होगी।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 09 अप्रैल से 10 अप्रैल 2025 तक 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। वहीं, फॉर्म सत्यापन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 होगी।
इस संबंध में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने “छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने परीक्षा फॉर्म अवश्य भर लें। इस तिथि के बाद फॉर्म भरने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। यह अंतिम मौका है, इसलिए समय का ध्यान रखें।” कालेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

More Stories
पंजाब3मई26*🔴न्यूयार्क निवासी कुक्कड़ दंपती ने समर्थ ओल्ड एज होम एवं उदभव आवास के निर्माण में दिया 6 लाख का सहयोग*
लखनऊ3मई26*विधानसभा चुनाव से पहले सपा का छोटे दलों पर फोकस, जिलावार गठबंधन के रास्ते भी तलाशेगी पार्टी
लखनऊ3मई26*भाजपा को बूथों पर मजबूत करने के लिए संगठन ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री संगठन ने की बैठक