गाजियाबाद07फरवरी25*1660943 स्कूली छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी: सीएमओ*
*गाजियाबाद।* जिले के सभी सरकारी, प्राईवेट स्कूलों, मदरसों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो पर 10 फरवरी-2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाना है। इसके लिए बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अखिलेश मोहन ने जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी-2025 को 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी छात्र छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जानी है। 10 फरवरी को दवा खाने से वंचित बच्चों के लिए 14 फरवरी-2025 को मापअप रांउड में दवा खिलाई जाएगी।
उन्होने कहा कि एल्बेंडाजोल की 400 एमजी की गोली स्कूलों में आवश्यकतानुसार उपलब्ध करा दी गई है। एक से दो साल के बच्चों को आधी गोली चूर्ण बनाकर पानी के साथ देना है। दो साल से ऊपर के बच्चे एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खा सकते हैं। जनपद में कुल 1660943 स्कूली छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद।
More Stories
सहारनपुर16अक्टूबर25*18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक तीन दिन के लिए आतिशबाज़ी की बिक्री हेतु अस्थाई लाइसेंस जारी….*
सहारनपुर16अक्टूबर25*ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहा खेल प्रतियोगिताओं का महाकुम्भ….*
सहारनपुर16अक्टूबर25*जागरूक बेहट विधायक उमर अली खान को हज़ारों लोगों का सलाम और धन्यवाद