गाजियाबाद06सितम्बर23*पंचर लगाने वाले कि बेटी “फौजिया जहां” ने जज बनकर अपने बाप और शहर का नाम रोशन किया है।
*गाजियाबाद* के रहने वाले मोहम्मद सिकन्दर मेरठ रोड पर पंचर लगाने का काम करते हैं। मोहम्मद सिकंदर की बेटी “फौजिया जहां” ने जज बनकर अपने बाप और शहर का नाम रोशन किया है।
फौजिया जहाँ ने PCS – J में 76वीं रैंक लाकर परिवार का नाम रोशन किया है। संसाधनों के अभाव में फौजिया जहां ने पुरानी किताबों के अलावा यूट्यूब से पढ़ाई कर के अपनी मंजिल को हासिल किया।
फौजिया के सिविल जज बनने पर उनके घर रिश्तेदारों और आसपास के लोगों का तांता लगा हुआ है। सभी बधाई देने पहुंच रहे हैं। परिवार को मिठाई खिलाकर रिश्तेदार खुशियां जाहिर कर रहे हैं। फौजिया सामान्य परिवार में पली बढ़ी है। फौजिया के पिता टायर पंचर लगाने का कार्य करते है और मां गृहणी है।

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो