गया16जून23*14 दिन से जारी है काम बंद आंदोलन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-श्रमिकों की मांगें जायज
गया : दया इंजीनियरिंग वर्क्स (स्लीपर) लिमिटेड, मानपुर के प्रबंधन की हठधर्मिता के खिलाफ गया जिला इंजीनियरिंग श्रमिक संघ के श्रमिकों का “काम बंद आंदोलन” बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। श्रमिकों ने अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश कुमार लाल ने कहा कि श्रमिक अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रबंधन को संघ द्वारा कई बार अनुरोध पत्र भेजा गया है, किंतु प्रबंधन की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है।
वहीं, संघ के महामंत्री बिनेशर पंडित ने दुखी स्वर में कहा है कि प्रबंधन की उदासीनता की वजह से कई श्रमिकों को सेवानिवृति के उपरांत आर्थिक लाभ नहीं मिल पाया है। कई कर्मी की मौत के बाद उनके आश्रित सेवांत लाभ पाने को लालायित हैं और दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
इस अवसर पर पप्पू सिंह, रामध्यान सिंह, जगदीश यादव, हरदीप पासवान, राजेश पासवान, राजेन्द्र पासवान, रामरूप पंडित आदि उपस्थित थे।

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो