खेरवाडा,27 दिसम्बर । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार ने कहा कि काेविड-19 की सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना करे तथा इसका टीका आवश्यक लगवाये ।
डाँ परमार साेमवार काे पंचायत समिति नयागाँव की ग्राम पंचायत भाेमटावाडा में आयाेजित प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के पद से शिविर काे सम्बाेधित कर रहे थे । उन्हाेने कहा कि काेराेना के कारण जनता के काम रुके हुए थे,उसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गाँवाें में शिविर लगा कर ग्रामीणाें की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है तथा विभिन्न जन कल्याणकारी याेजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभानि्वत किया जा रहा है ।उन्हाेने कहा कि काेराेना की बीमारी खत्म नहीं हुई है ।उससे बचने के लिए टीका लगवाने व इसकी गाईड लाईन की पालना करने का आग्रह किया ।
डाँ परमार ने शिविर में पंचायती राज के 10 आवासीय पट्टे,11 जाब कार्ड,2 जन्म,2 मृत्यु प्रमाण पत्र,एक पालनहार,3 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 36 पेन्शन पीपीओ,59 आवास स्वीकृति पत्र,23 शाैचालय स्वीकृति पत्र,दाे श्रमिक कार्ड वितरण किये ।राजस्व विभाग के 150 शुद्धीकरण पत्र,80 नामान्तरकरण,7 बंटवारा,9 रास्ते के प्रकरण, 33 सीमाज्ञान,190 राजस्व की प्रतिलिपियां वितरण की गई ।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग द्वारा पंचायत क्षेत्र में पीने का पानी की जांच के लिए सरपंच पीना देवी डामाेर काे मशीन दी गई ।कृषि विभाग के सात फसल बीमा पत्र,एक मशीन फसल पर लगने वाली बीमारी काे नष्ट करने के लिए किसान काे दी गई ।
शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी खेरवाडा प्रमाेद सीरवी,विशिष्ट पंचायत समिति नयागाँव की प्रधान कमला परमार, जिला परिषद सदस्य विशल्या काेठारी ,पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार थे ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच पीना देवी मीणा,रमेश अहारी सरपंच पाटीया, प्रदीप खराडी,पंचायत समिति सदस्य, शारदा देवी, ब्लाँक काँग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव अजेय डामाेर,तहसीलदार नयागाँव शिवराम पटेल,विकास अधिकारी आरती गुप्ता,मुख्य ब्लाँक शिक्षा अधिकारी प्रकाश जैन सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*