केशरियाजी, 27 दिसम्बर*प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर पंचायत समिति केशरियाजी की ग्राम पंचायत थाणा में सम्पन्न हुआ
प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर पंचायत समिति केशरियाजी की ग्राम पंचायत थाणा में विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
डाँ परमार ने शिविर में राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभानि्वत लाभार्थियाें काे पंचायती राज से 210 आवासीय पट्टे,13 जाेब कार्ड,9 आवास स्वीकृति पत्र,7 पेन्शन पीपीओ,25 श्रमिक कार्ड,3 परित्यक्ता प्रमाण पत्र, दाे दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण किये ।राजस्व विभाग के 3 सार्वजनिक प्रयाेजनार्थ भूमि आवंटन,3 रास्ते के प्रकरण,91 खाता शुद्धीकरण,दाे बंटवारा प्रकरण,107 नामान्तरकरण पत्र वितरण किये ।थाणा पंचायत क्षेत्र में पीने के पानी की जांच के लिए सरपंच बदी देवी काे एक मशीन दी गई ।यह जानकारी शिविर प्रभारी अधिकारी गाेविन्दसिंह रतनू ने दी ।
अध्यक्षता शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी गाेविन्दसिंह रतनू,मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य कालुराम मीणा,प्रधान केशर देवी मीणा ,उप प्रधान शंकरलाल कलासुआ थे।
शिविर में ग्राम पंचायत थाणा की सरपंच बदी देवी मीणा,पंचायत समिति सदस्य दिशान्त ढाेली,सरपंच मनीष मीणा, पूर्व सरपंच रूपलाल अहारी,बालुराम अहारी,गणेश मीणा, सरपंच हांजाराम अहारी,उप सरपंच केशरियाजी दयालाल,विकास अधिकारी हिंगलाजदान चारण,तहसीलदार लाल शंकर बुनकर उप सरपंच थाणा महेश पटेल उपसि्थत थे ।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।