खेरवाड़ा,18 अप्रैल*पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल खैरवाड़ा में जवानों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने अवलोकन किया तथा रक्तदान करने वाले पुलिस प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित किया ।
यह रक्तदान शिविर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल खैरवाड़ा के कमाण्डेण्ट निरन्जन चारण के नेतृत्व में आयोजित किया गया । कमाण्डेण्ट निरन्जन चारण ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 82 जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । डाक्टर परमार ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल खैरवाड़ा का निरीक्षण किया तथा उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर में डामरीकरण कराने की घोषणा कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता खेरवाड़ा को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए ।इस अवसर उप पुलिस अधीक्षक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पुष्कर चेचारा,थानेदार हाजाराम डामोर उपस्थित थे ।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट