कौशाम्बी7फरवरी26*महिला के सीने में राइफल से गोली मारकर हत्या*
*आत्महत्या का रूप दिए जाने का शुरू हुआ भरसक प्रयास*
*जानकारों का कहना है कि राइफल से सीने में लगाकर खुद को गोली मारना असंभव है*
*कौशांबी।* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा में बीती रात घर के अंदर एक महिला के सीने में राइफल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है महिला की मौत के बाद उसको अस्पताल लेकर परिवार के लोग पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया है महिला की मौत के बाद मनगढ़ंत कहानी बताकर महिला को मानसिक बीमार और आत्महत्या किए जाने की कहानी उसके परिवार के लोगों द्वारा पुलिस को बताई गई है गोली चलने की आवाज सुनकर नगर के लोग मौके पर पहुंचे हैं घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई है मौके पर थाना पुलिस सहित पुलिस आला अधिकारी भी पहुंचे हैं और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिवार के लोगों द्वारा जिस तरह से बताया जा रहा है कि राइफल से महिला ने अपने सीने में गोली मार लिया है और आत्महत्या कर लिया है वह संभव नहीं है राइफल से खुद सीने में आत्महत्या करना असंभव प्रतीत होता है जिससे महिला की हत्या का यह मामला बड़ा गंभीर है और बिंदुवार पूरी जांच कर कर दोषी को बेनकाब करने की जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पंचम्भा गांव निवासी करन सिंह पटेल अपनी पत्नी को लेकर बीते कई वर्षों से पूरब शरीरा में रहते है आधी रात को पूरब शरीरा के घर से गोली की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो करन सिंह पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी ने राइफल से सीने में गोली मार ली है जिससे उसकी मौत हो गई है खून से लथपथ महिला को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया है महिला के पति का कहना है कि महिला मानसिक बीमारी से ग्रसित थी जिससे उसने राइफल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया लेकिन पूरब शरीरा से लेकर पचंभा गांव तक के लोगों ने महिला के गंभीर बीमारी मानसिक बीमारी से ग्रसित होने से इनकार किया है आधी रात को महिला की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर नगर के सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई आत्महत्या के इस घटना में अधिकतर व्यक्ति ने संदेह व्यक्त किया है मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है महिला की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ थाना अध्यक्ष पहुंचे हैं महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और महिला के शव को कब्जे में लेकर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है की घटना के पीछे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और हर बिंदु पर जांच करने के बाद घटना की सच्चाई सामने आएगी वहीं जानकारों का कहना है कि राइफल से सीने में लगाकर खुद को गोली मारना असंभव है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
सुल्तानपुर28जून26*जेसीआई के कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष बने धर्मेंद्र कुमार तिवारी, 16 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित*
मुम्बई28जून26*राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामलें में उद्धव ठाकरे ने BJP पर जमकर हमला बोला है,
मुंबई28जून26*भारी बारिश का अलर्ट, अगले 1 हफ्ते में मुंबई में 500+MM होगी बारिश, आज रात से स्टार्ट होगी भारी बारिश