कौशाम्बी6सितम्बर25*डीएम एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी मधुशूदन हुल्गी के साथ जिला कारागार कौशाम्बी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जेल परिसर की साफ-सफाई, स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया गया। कारागार प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री जेल परिसर में प्रवेश न कर पाए तथा कैदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, स्वच्छता एवं अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*