February 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी3दिसम्बर24*जिला पर्यावरणीय समिति, वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं वन बन्दोवस्त समिति की बैठक*

कौशाम्बी3दिसम्बर24*जिला पर्यावरणीय समिति, वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं वन बन्दोवस्त समिति की बैठक*

कौशाम्बी3दिसम्बर24*जिला पर्यावरणीय समिति, वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं वन बन्दोवस्त समिति की बैठक*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति, वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं वन बन्दोवस्त समिति की बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा-यमुना नदी के किनार स्थित ग्रामों के नालों की साफ-सफाई करायी जाय एवं नालो का पानी गंगा-यमुना नदी में न बहने पाये इसके लिए शोकपिट बनवायें बनाये जायें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों एवं एडीओ पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा-यमुना के किनारे स्थित ग्रामों का निरीक्षण करें, नालों के गंदे पानी को गंगा-यमुना नदी में न बहने दें, यदि पानी बह रहा है, तो उसके लिए समुचित उपाय किये जायें। उन्होंने ससुर खदेरी नदी की साफ-सफाई एवं पुनरोद्धार के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने कड़ाधाम में गंगा घाट की साफ-सफाई एवं वहॉ पर डस्टबिन रखवाये जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दियें। इसके साथ ही उन्होंने उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के उपस्थित अधिकारी को मा0 राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड से सहमति प्राप्त किये बिना संचालित ईंट-भट्ठों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दियें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी रामसिंह यादव एवं सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं गंगा समिति के विनय पाण्डा सहित अन्य सम्बधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

*रजनीश तिवारी अखंड भारत संदेश जनपद कौशांबी*

Taza Khabar