कौशाम्बी30मई*दलित महिला के साथ दुराचार शिकायत पुलिस अधीक्षक से*
*मामला करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का, समुदाय विशेष के बताएं जा रहे हैं आरोपी*
*कौशाम्बी*। पेंशन बनवाने के बहाने बुलाकर एक दलित विधवा के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है, पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
मामले में शिकायती पत्र देते हुए पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया है कि रक्सौली गांव के ही इश्तियाक, जावेद, व गांव का सोमनाथ उसे पेंशन बनवाने के बहाने मंझनपुर ले गए थे। जहां रास्ते में उसके साथ उन्होंने दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि इस मामले की शिकायत उसने करारी थाना पुलिस ने दिया था। लेकिन मामले में कोई भी मुकदमा नहीं पंजीकृत किया गया। पीड़िता ने पुलिस से मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : अपहृता बरामद, हथियार और नकदी जब्त
रोहतास2अप्रैल26*हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम तीन फरार अभियुक्तों का घर कुर्क कर दिया।*
अयोध्या2 अप्रैल 26*उद्योगपति अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने परिवार संग पहुंचे रामनगरी*