कौशाम्बी30अप्रैल26*प्रभारी उप जिलाधिकारी ने ग्राम बालकमऊ में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रभारी उप जिलाधिकारी,सिराथू माज अख्तर ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम बालकमऊ में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।कैम्प में शिकायतकर्ता साहब लाल की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या 543,जिसमें पूर्व में पत्थरगड़ी कराई गई थी, जिसे उखाड़ दिया गया है, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कल पुनः पत्थरगढ़ी करा दी जाएगी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम की आराजी संख्या 165 में भूमि को लेकर विवाद का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। ग्राम की आराजी संख्या 1101 एवं 1102, जो खतौनी में चकमार्ग दर्ज है,पर हुए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया।
More Stories
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 26*लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे लखीमपुर खीरी जिले के नागरिकों के लिए अच्छी खबर
जालौन 28 अक्टूबर 26*राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 17 एमबीबीएस छात्र 3 महीने के लिए निलंबित,
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*