कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*
*मनौरी बाजार कृतिका केशरवानी पुत्री सुधीर केसरवानी (व्यापार मंडल अध्यक्ष मनौरी UPCATET पीएचडी परीक्षा में प्रदेश में हासिल की चौथी रैंक*
*पीएचडी में केसरवानी समाज की बेटी का प्रदेश में चौथा स्थान*
*_मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी*, 2 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCATET) 2026 के पीएचडी पाठ्यक्रम के परिणामों में मनौरी बाजार जनपद कौशाम्बी निवासी होनहार छात्रा कृतिका केशरवानी पुत्री सुधीर केसरवानी ( अध्यक्ष व्यापार मंडल मनौरी) ने मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी* विषय में पूरे प्रदेश में चौथा स्थान* प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। अत्यंत प्रतिस्पर्धी माने जाने वाले मॉलिक्यूलर बायोलॉजी विषय में चौथी रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है।
इस शानदार सफलता पर छात्रा ने कहा, _”यह मेरी कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और मनौरी बाजार के सभी शुभचिंतकों की दुआओं का परिणाम है। मेरा लक्ष्य कृषि जैव प्रौद्योगिकी में शोध कर किसानों के लिए नई तकनीकें विकसित करना है परिवार और ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। परिजनों ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रा ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। इस रैंक के आधार पर सीएसएयूएटी कानपुर, एसवीपीयूएटी मेरठ या एनडीयूएटी अयोध्य जैसे शीर्ष कृषि विश्वविद्यालयों में पीएचडी में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हो गया है स्थानीय लोगों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मनौरी बाजार से निकलकर प्रदेश स्तर पर नाम कमाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार