कौशाम्बी29जून*देवर और भांजे ने महिला और बेटे को बेरहमी से पीटा*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के कमाल पुर सुधवर गांव में एक महिला व उसके बेटे को महिला के देवर वा उसके भांजे ने बेरहमी से पीटा है महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है घटना 28 जून की है।
घटनाक्रम के मुताबिक सविता गुप्ता पत्नी ज्ञान चन्द्र कमालपुर सुधवर थाना चरवा 28 जून को शाम 7.30 बजे महिला घर पर थी इसी बीच महिला का देवर और उसका भांजा पहुंचा और बच्चों के विवाद में महिला को घसीट कर बेरहमी से पीट दिया है बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे को भी दोनों युवकों ने बेरहमी से पीटा है।
महिला का कहना है देवर सोनू साहू पुत्र बैजनाथ बंदूक लेकर घर पहुँचा और भांजा सौरभ पुत्र विजय प्रकाश निवासी इ-दिरा नगर बमरौली थाना पुरामुफ्ती हाथ में तमंचा लिए हुए था 28 जून को दोनो गाली गलौज करते हुए घर के अन्दर घसीट ले गए और बाल पकड़कर पटक कर बुरी नियत से ब्लाउज फाड़ डाले महिला का कहना कि जब वह चिल्लायी तो बीच बचाव करने लड़का हर्षित गुप्ता मौके पर पहुंचा तो दोनों ने उसे भी बेरहमी से पीटा है।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर