[4/29, 16:49] +91 6394 823 541: *अकीदत से अदा हुई अलविदा की नमाज*
*कौशाम्बी* माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को जामा मस्जिद और अन्य इबादतगाहों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। खुदा की बारगाह में सजदे के साथ अकीदतमंदों ने देश की सलामती और अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी। बता दें कि माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज होने के बाद अब लोगों को ईद के चांद का इंतजार है। लोग ईद की तैयारियों में रमजान की शुरूआत से ही लगे हैं। उधर, अलविदा की नमाज के लिए जिले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी पूरे जिले में जुमा की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई मुस्लिम आबादी वाले गाँव में सुबह से ही अलविदा जुमा की तैयारी शुरू हो गई मस्जिद को आकर्षक ढंग से सजाया गया था दोपहर को गाँव के लोगो ने मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। और नए कुर्ता पायजामा पहनकर छोटे छोटे बच्चे भी जुमा अलविदा की नमाज में शामिल हुए। और नमाज अदा करने के बाद पेश इमाम और नमाजियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज पढ़कर मस्जिद से निकलने के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद भी दी
[4/29, 16:49] +91 6394 823 541: *आज मनाया जा रहा है आखिरी जुमा, जानिए इस्लाम में क्यों है खास*
*कौशाम्बी* आज रमजान का आखिरी जुम्मा है , इस्लाम में ये दिन बेहद ही खास माना जाता है . ये दिन रमजान के जाने और नए महीने के शुरू होने का प्रतीक है।पूरे देश में आज आखिरी जुमा या अलविदा जुमा मनाया जा रहा है. आखिरी जुमा को लेकर बाजारों में रौनक दिखने वाली है. इस्लाम धर्म में रमजान के महीने में हर साल आखिरी जुमा या अलविदा जुमा मनाया जाता है. रमजान का ये दिन बेहद ही यह खास है. इस दिन नमाज और खुदा की इबादत का बहुत महत्तव
है अलविदा जुमा या आखिरी जुमा रमजान के खत्म होने और नए महीने की शुरूआत होने का प्रतीक है. दुनिया भर के सभी मुसलमान इस दिन को बेहद ही खास मानते हैं. इस दिन को जुमा- तुल-विदा के नाम से भी जाना जाता है.
इस दिन सभी मुसलमान अल्लाह से प्रार्थना करते हैं और कुरान -पाक की इबादत करते हैं. इस दिन सभी मुसलमान गरीबों और जरूरतमंदो की मदद करते हैं रमजान का पवित्र महीना इस बार 3 अप्रैल को शुरू हुआ और ये 2 मई को खत्म हो रहा है. दुनिया भर के मुसलमान 3 मई को ईद-उल-फितर की नमाज अदा करेंगे. बता दें कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, रमजान का त्योहार पूरे एक महीने चलता है.बता दें कि सप्ताह का हर शुक्रवार इस्लाम में बेहद ही खास माना गया है. इस दिन सभी मुसलमान नमाज अदा करते हैं. कुरान के चेप्टर नंबर 62 के नौवें सुरा (वर्स) में नमाज़ का जिक्र है.
[4/29, 18:15] +91 99191 96696: *पति से त्रस्त महिला ने की पुलिस से शिकायत*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति से त्रस्त है आए दिन महिला के साथ गाली गलौज करना मारपीट करने की आदत बन गई है पति से पीड़ित महिला ने चरवा पुलिस को तहरीर देकर उस पर कार्यवाही की मांग की है जानकारी के मुताबिक कलावती पत्नी भैरव पासी ग्राम-मसनी, थाना- चरवा का पति आये दिन घर पर बच्चों व पत्नी को गाली गलौच करते हुझे मार-पीट किया करता रहता है और पति घर का किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं करता है महिला अपने पति के इस आतंक से ऊब चुकी है। दिनांक 28 अप्रैल को महिला के साथ मार-पीट किया है शिकायती पत्र के मुताबिक महिला का कहना है कि वह बच्चों का पालन पोषण कैसे करें महिला का कहना है कि अगर किसी तरह से बच्चों को पालन पोषण करती है तो उसे भी पति नहीं करने देता है पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर कार्यवाही की मांग की है
[4/29, 18:15] +91 99191 96696: *खेत में बोई फसल को नष्ट कर रहे हैं दबंग*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में खेत में बोई फसल को ट्रैक्टर से जोतकर दबंग नष्ट कर रहे हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है जानकारी के मुताबिक बासदेव यादव पुत्र स्व.दातादीन ग्राम बलीपुर टाटा की पत्नी चंद्रकली के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि खेत मे एक बीघा जमीन में लौकी, प्याज नेनुआ तरोई, कोहडा, करेला उर पांच बिस्सा मे बोई हुई है। जिस फसल की सुरक्षा के लिए खेत चारों तरफ कटीले तार से बाधा हुआ था 28 अप्रैल को जब किसान खेत की तरफ गया देखा तो बोई हुई फसल व सब्जी के खेत में ट्रैक्टर से जुताई करके दबंगो द्वारा नष्ट कर दिया गया है किसान ने उपरोक्त घटना की जानकारी किया तो पता चला कि अजय यादव पुत्र करन सिंह ग्राम-टीका का पूरा मजरा काजू, थाना-चरवा के ट्रैक्टर से धर्मराज उर्फ लल्लू यादव पुत्र स्व.भगौती बबलू व राजूल पुत्र धर्मराज यादव ग्राम-पूरे कलापत चरवा ने गुण्डई ब दबंगई के बल पर 10 अन्य साथियों के साथ मिलकर बोई हुई फसल को नष्ट करके कब्जा करना चाहते हैं डायल 112 को सूचना दिया गया डायल 112 मौके पर पहुंची तो सिपाहियों ने देखा कि खेत की जुताई हो रही है और बोई हुई फसल को नष्ट कर दिया है।
[4/29, 19:14] +91 98397 86493: *जिला पंचायत अध्यक्ष ने की जिला बाल संरक्षण समिति टास्कफोर्स की बैठक*
*अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह को रोके जाने हेतु विशेष ध्यान दिया जाय*
*कौशाम्बी* जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति सहित बाल कल्याण समिति एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित जिला टास्कफोर्स तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना टास्कफोर्स की बैठक रत्नावली सभागार में संपन्न हुई बैठक में अध्यक्ष, जिला पंचायत द्वारा समस्त बाल संरक्षण हित धारकों को निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण हेतु वार्षिक कार्ययोजना का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या प्रत्येक माह जिला प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध करायें बैठक में बाल कल्याण समिति के कार्या की समीक्षा के दौरान लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये गये तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता एवं परामर्शदाता को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सप्ताह जनपद प्रयागराज स्थित राजकीय बाल देख-रेख संस्थाओं में जनपद के आवासित बच्चों के मामलों में काउन्सिलिंग करते हुए शीघ्र उन्हें परिवार में पुर्नवासित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें अध्यक्ष जिला पंचायत ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) की समीक्षा के दौरान कहा कि जिला टॉस्कफोर्स द्वारा शीघ्र ही पात्र बच्चों का अनुमोदन कराते हुए लाभान्वित किया जाय बैठक में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह को रोके जाने पर विशेष बल देते हुए समस्त हित धारकों को अक्षय तृतीया के अवसर पर समस्त मंदिरों, शादी घरों एवं विवाह स्थलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये, जिससे जनपद में कोई भी बाल विवाह न होने पाये। बैठक में कोरोना महामारी के दौरान माता-पिता दोनों या एकल माता-पिता को खोने वाले बच्चों की कैरियर गाइडेन्स काउन्सिलिंग मेला आयोजित करने के सुझाव पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने सहमति व्यक्त करते हुये मई माह में आयोजित कराने के निर्देश दिये इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता, उपमुख्य चिकित्साधिकारी, अध्यक्ष सदस्य बाल कल्याण समिति सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविन्द सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहें।
[4/29, 19:15] +91 98397 86493: *डीएम ने फिर किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण*
*धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूलने निर्देश*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट का पुनः निरीक्षण कर कल उनके द्वारा कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया गया जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, कलेक्ट्रेट में हो रहे रंगाई पुताई के कार्यों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने नाजिर को कलेक्ट्रेट में विभिन्न स्थानों पर धूम्रपान निषेध एवं धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूले जाने विषयक पोस्टर लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूला जाए उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर विद्युत वायरिंग नहीं है, उन सभी स्थानों पर वायरिंग शीघ्र कराया जाय। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को ब्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिये निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
[4/29, 19:25] +91 99191 96696: *रसूलपुर बदले में तैनात सफाई कर्मचारी 6 महीने से गायब*
*कौशांबी* मूरतगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा रसूलपुर बदले में तैनात सफाई कर्मचारी लगभग 6 महीने से नदारद है जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जगह-जगह कीचड़ युक्त नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रही हैं नालियों की बदबू से ग्रामीण हुए परेशान और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि सफाई कर्मी 6 महीने से गांव में नहीं आया और जगह-जगह नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है।डीपीआरओ के निरीक्षण में सफाई कर्मी निलम्बित हो सकता है
[4/29, 19:25] +91 99191 96696: *सेन्ट जोसेफ स्कूल में जिला शतरंज चैंपियनशिप का हुआ आयोजन*
*जिला शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता के प्रथम दो खिलाड़ी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में कौशांबी का करेंगे प्रतिनिधित्व*
*कौशाम्बी* जिला शतरंज खेल संघ और सेन्ट जोसेफ स्कूल कौशांबी के संयुक्त तत्वावधान में आज 29 अप्रैल 2022 को आयु वर्ग 16 जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन सेन्ट जोसेफ स्कूल काजीपुर कौशांबी में किया गया जिसके परिणाम निम्न हैं बालक वर्ग में पहला स्थान वंश पाण्डेय विष्णु भगवान पव्लिक स्कूल दूसरा स्थान गौरव कुमार वर्मा सेन्ट जोसेफ स्कूल तीसरा स्थान सौर्य सिंह चौथा स्थान अनमोल सिंह पांचवें स्थान पर हिमांशु मिश्रा सरस्वती ज्ञान मंदिर छठा स्थान राधे कृष्णा त्रिपाठी विष्णु भगवान पव्लिक स्कूल को मिला
बालिका वर्ग में पहला स्थान रितिका त्रिपाठी विष्णु भगवान पव्लिक स्कूल दूसरा स्थान सुहानी सिंह सेंट जोसेफ स्कूल
तीसरा स्थान साक्षी सेंट जोसेफ स्कूल चौथा स्थान विष्णु प्रिया पटेल को मिला पुरस्कार वितरण समारोह में विघालय के प्रधानाचार्य फादर रेमंड् डिसूजा के द्वारा खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया पुरस्कार वितरण समारोह में अमिता मिश्रा रितेश श्रीवास्तव आशीष प्रभात मौर्य सचिव राघवेन्द्र शुक्ल राम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे सचिव ने बताया कि इस मे 70 खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता के प्रथम दो खिलाड़ी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में कौशांबी का प्रतिनिधित्व करेगे
[4/29, 19:25] +91 99191 96696: *घर के बाहर खड़ी सेना के हवलदार की बोलेरो चोरी*
*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव निवासी आकाश चंद्र पुत्र ईस नारायण मिश्रा सेना में हवलदार हैं और वह देश की सुरक्षा में लगे हैं उनके जयंतीपुर घर के बाहर उनकी बोलेरो गाड़ी खड़ी थी 24 अप्रैल की रात उनकी बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई है मामले की सूचना सराय अकिल पुलिस को दी गई है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद चोरी गई बोलेरो का पता पुलिस नहीं लगा सकी है सेना के हवलदार जब सराय अकिल पुलिस से मिले और बोलेरो खोजने की मांग की तो उनके साथ उल जलूल की बातें पुलिस करने लगी पुलिस का कहना है कि हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है इधर घुमाया और उधर बोलेरो दे दिया जब मिलेगी तो दे दिया जाएगा अभी जाकर घर बैठो पुलिस से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद सेना के हवलदार को नहीं थी
[4/29, 19:25] +91 99191 96696: *सराय अकील गेस्ट हाउस कांड में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने आईजी जोन से की मुलाकात*
*कौशांबी।* प्रयागराजअखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद कौशाम्बी के तमाम पदाधिकारी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे और पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात कर सराय अकिल कोतवाल के कारनामों को बताते हुए न्याय की मांग की गेस्ट हाउस में शादी कार्यक्रम के दौरान गेस्ट हाउस मालिक द्वारा आयोजकों पर हमला किया गया था मामले में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ पीड़ित पक्ष को लेकर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन प्रयागराज से ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारी मिले मिले और न्याय दिलाने की मांग की गई
आज दिनाँक 29 अप्रैल को अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के तमाम साथियो ने पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज से मुलाकात की पीड़ित पक्ष मौजूद रहे आईजी से सराय अकिल गेस्ट हाउस कांड के विषय मे सभी बातें बताई गई उन्होंने न्याय दिलाने के लिए अस्वस्थ किया है पीड़ित पक्ष ने प्रार्थना पत्र दिया उसके साथ फोटो व मेडिकल भी प्रस्तुत किया पेपर कटिंग आदि एविडेन्स दिए गए इस दौरान उन्होंने मुकदमा लिखवाने का आश्वाशन दिया है
[4/29, 19:41] +91 6394 823 541: *मनरेगा से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण के लिए लोकपाल नियुक्त*
*कौशाम्बी* उपायुक्त श्रम रोजगार ने जनसामान्य को सूचित किया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की शिकायतों के निस्तारण हेतु लोकपाल की नियुक्ति की गयी है लोकपाल का कार्यालय विकास भवन, मंझनपुर के कक्ष संख्या-10 में स्थित है। उन्होंने बताया है कि जनसामान्य मनरेगा योजना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत कार्यालय समय में कार्यालय में कर सकते हैं अथवा कार्यालय कक्ष में रखें बॉक्स में डाल सकतें हैं
[4/29, 19:41] +91 6394 823 541: *निर्माण श्रमिकों के शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए सभी न्याय पंचायतों में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
*इमामगंज कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों मनरेगा श्रमिकों तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के अन्तर्गत पात्र कामगारों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराये जाने हेतु जनपद के सभी न्याय पंचायतों में 05 मई 2022 से कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जनपद के विकास खण्ड मंझनपुर के न्याय पंचायत ओसा, अम्बावां पश्चिम, टेंवा, टेन शाहआलमाबाद, भेलखा एवं कोतारी पश्चिम में 05 मई को तथा न्याय पंचायत गुलामीपुर, असाढ़ा, गुयारा तैयबपुर एवं तियरा जमालपुर में 07 मई को कैम्प का आयोजन किया जायेगा इसी प्रकार विकास खण्ड सरसवां के न्याय पंचायत अलवारा, कुम्हियावां, सरसवां एवं अन्धावां में 09 मई को तथा न्याय पंचायत गोराजू, धवाड़ा, डेढ़ावल, पश्चिम शरीरा में 12 मई को एवं न्याय पंचायत पलरा बैरमपुर शाहपुर जाफरपुर महावां में 17 मई को कैम्प का आयोजन किया जायेगा विकास खण्ड कौशाम्बी के न्याय पंचायत अर्का फतेहपुर, म्यौहर, रक्सवारा, जाठी एवं विदांव में 18 मई को तथा न्याय पंचायत मुस्तफाबाद मकदूमपुर ढोकसहा कनैली, बेरौंचा एवं छेकवा में 20 मई को कैम्प का आयोजन किया जायेगा विकास खण्ड सिराथू के न्याय पंचायत बम्हरौली, रूपनारायनपुर गोरियो में 05 मई को न्याय पंचायत शमसाबाद में 06 मई को, न्याय पंचायत कोर्रो, कसिया, रामपुर धमावां में 07 मई को, न्याय पंचायत विदनपुर ककोढ़ा, टेंगाई, उदिहिन खुर्द में 09 मई को तथा न्याय पंचायत नारा देवखरपुर अफजलपुरवारी में 11 मई को एवं न्याय पंचायत शाखा, उदिहिन बुजुर्ग, चमन्धा, रसूलपुर गिरसा में 12 मई को कैम्प का आयोजन किया जायेगा। विकास खण्ड कड़ा के न्याय पंचायत स्वातखत उर्फ कड़ा, शाहजादपुर, सैनी, चकचमरूपुर दारानगर में 17 मई को, न्याय पंचायत कनवार सौरई बुजुर्ग, उचरांवा में 18 मई को, हिसामपुर माढ़ो, सिपाह, डोरमा में 19 मई को एवं अलीपुर जीता अम्बाई बुजुर्ग में 23 मई को कैम्प का आयोजन किया जायेगा विकास खण्ड मूरतगंज के न्याय पंचायत कसिया पूरब, सकाढ़ा, बलिहांवादेह, महगांव, पट्टी परवेजाबाद, नरना उर्फ आलमचन्द्र में 05 मई को एवं मलाकभारत, काजू, सैयद सरावां में 07 मई को कैम्प का आयोजन किया जायेगा। विकास खण्ड नेवादा के न्याय पंचायत पुरखास, रसूलपुर टप्पा, हासिमपुर किनार में 09 मई को तथा पनारा गोपालपुर, बसुहार, तिल्हापुर में 12 मई को एवं दुर्गापुर, गौरा व बरेठी आमदपुर में 17 मई को कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार विकास खण्ड चायल के न्याय पंचायत चरवा, शेखपुर रसूलपुर, गिरिया खालसा में 18 मई को एवं मोहम्मदपुर, उमरपुरनींवा तथा कसेंदा में 20 मई को कैम्प का आयोजन किया जायेगा
[4/29, 21:31] +91 99191 96696: *शहीदों को याद कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव*
*भारतीय खाद्य निगम इलाहाबाद ने ओसा मंडी में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया कार्यक्रम*
*कौशाम्बी* भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय इलाहाबाद के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव ओसा मंडी मंझनपुर में आयोजित किया गया आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम सैकड़ों किसानों श्रमिकों आदि लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कौशाम्बी श्रीमती कल्पना सोनकर,समाजसेवी जितेंद्र सोनकर पूर्व प्रमुख ओसा मंडी सचिव कुलभूषण वर्मा के साथ मुकेश कुमार मीना सहायक महाप्रबंधक(गु0नि0) आयोजन की अध्यक्षता कर रहे जयशंकर शाही मंडल प्रबंधक इलाहाबाद मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ तत्पश्चात अध्यक्षता कर रहे जयशंकर शाही मंडल प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम ने सभी का स्वागत करते हुए भारतीय खाद्य निगम के 1964 में गठन से लेकर अब तक खाद्य भंडारण परिचालन एवम वितरण में आयी आत्मनिर्भरता की उपलब्धियां गिनाई भारतीय खाद्य से संबंधित जानकारियो एवं उपलब्धियों के बारे में जैसे किसानों को खरीद के 48 घंटे के अंदर ऑनलाइन भुगतान, डिपो ऑनलाइन सिस्टम से डिपो के कार्य मे तीव्रता एवं पारदर्शिता, डिपो की CCTV के मदद से लाईव निगरानी, MDM एवम ICDS योजनाओं में Fortified Rice(पोषकयुक्त चावल) के वितरण, Covid-19 के दौरान किये गये कार्य इत्यादि की जानकारी दी गयी।
इसके पश्चात समाजसेवी जीतेन्द्र सोनकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर ने उपस्थित समस्त लोगो का अभिवादन करते हुये भारतीय खाद्य निगम को आयोजन हेतु धन्यवाद दिया सभा का समापन मंडल प्रबंधक जयशंकर शाही एवम सहायक महाप्रबंधक (गु0नि0) ने मंच पर मौजूद अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुये राष्ट्रगान के साथ किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग लेने वाले लोगों में भारतीय खाद्य निगम के आशीष मिश्रा अभय त्यागी पंकज बराईक वंदना सिंह बृजेश सिंह यादव सुजीत सिंह राजकुमार, दीपक, वीरेंद्र प्रिंस एम शैलेश, डॉ सुरेंद्र ,शैलेश,प्रशांत श्वेता पूजा प्रिया अपूर्वा,लवी,रुचि, सौरभ मिश्रा, महेंद्र,दुर्गेश, अपूर्व सतीश विष्णु सत्येंद्र, सुभाष,इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल रहे कार्यक्रम का संयोजक भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय इलाहाबाद रहा

More Stories
कानपुर देहात 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ17 अप्रैल 26*निजी हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध मौत पर बवाल, निगोहां प्रेस क्लब ने एसीपी को सौंपा ज्ञापन…..