कौशाम्बी29अगस्त25*सुपुर्दए खाख हुआ सपा के लोक प्रिय नेता का नाश्वर शरीर*
*अपने लोक प्रिय नेता अनीश चच्चा के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद अंतर्गत कस्बा भरवारी निवासी एवं समाज वादी पार्टी के लोक प्रिय नेता अनीश चच्चा की कल रात्रि लगभग बारह बजे हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई मौत की खबर लगते ही घर मोहल्ले वासियों सहित कौशांबी की तीनों विधान सभा में शोक की लहर दौड़ गई lआपको बता दे कल शाम को पूर्व चेयर मैन कैलाश केशरवानी की गद्दी में बैठे थे तभी उनको नशा सवार हुआ उसके बाद उन्होंने कैलाश केशरवानी के बड़े बेटे से कहा बेटा चंचल सिगरेट मागा दो पीना है उसके बाद बेटे चंचल ने पूछा चच्चा एक पैकेट मगाना है उसपर चच्चा ने कहा बेटा एक सिगरेट मगा दो यह मेरी पहली और आखिरी सिगरेट होगी यह कहकर बेटे ने एक मंगाए और पीकर चले गई उसके बाद किसी मित्र के यहां लूडो खेलकर शाम को रिक्शा से घर गए l रात्रि में सीने मे दर्द उठा और जब तक इनकी दवा आई उसके पांच मिनट में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई l
जनपद कौशांबी के जगत लोक प्रिय अनीश चच्चा के नाम से जाने जाते थे l। इनका संबंध अपने बिरादरी के अलावा हिन्दू बिरादरी में जबरदस्त पैठ थी lइनका विशेष संबंध आज से लगभग 57 वर्ष पूर्व कैलाश केशरवानी से हुआ था जिसके चलते एक कहावत कही जाती थी कि एक जिस्म दो जान है इन दोनों की दोस्ती किसी से छिपी भी नहीं थी lइनकी दिन चर्या रात्रि में सोने के लिए अपने घर जाते थे उसके बाद सुबह होते ही कैलाश केशरवानी की गद्दी के अलावा पूरा दिन हिन्दुओं की बस्ती में अपने मित्रों के यहां कट जाती थी आज पूर्व चेयर मैन कैलाश केशरवानी को अपने जिगरी दोस्त की मृत्यु होने का ग़म किसी से छिपा भी नहीं है lवही जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इनका संबंध मेरे स्व पिता एवं रक्षा मंत्री धर्मवीर जी से बहुत था उसके बाद यह मेरे सभी चुनाव में मेरे साथ बराबर लगे रहे आज इनकी मृत्यु होने के बाद इनका एक तकिया कलाम बाई गॉड हमेशा याद आएगा
आज हम लोगों के बीच से हम सभी का चाहेता हम लोगों को छोड़कर चला गया जिसकी कमी हमेशा खलती रहेगी इनकी मृत्यु होने से जनपद कौशांबी में तीनों विधान सभा से हजारों की संख्या में लोग अपने लोक प्रिय नेता अनीश चच्चा को अंतिम विदाई देने जनाजा में शामिल हुए ऐसी भीड़ किसी भी नेता अभिनेता की अंतिम शव यात्रा में देखने को नहीं मिला lशामिल होने वालों में जनसत्ता दल पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार एवं पूर्व विधायक सोरांव समाज वादी पार्टी के सत्य वीर उर्फ मुन्ना पूर्व जिलाध्यक्ष सपा माजिद भाई जिला अध्यक्ष सपा कौशांबी राजवन यादव गुलाम हुसैन मो हुसैन मोइन चच्चा पूर्व चेयर मैन कैलाश केशरवानी संतोष इंदर राजेंद्र केशरवानी सहित हजारों लोग अपने नेता के जनाजे में शामिल हुआ l

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*