कौशाम्बी28नवम्बर23*यमुना नदी से अवैध बालू खनन मामले में सीबीआई ने कई लोगो को कौशाम्बी से दिल्ली बुलाकर की पूछताछ,*
*कौशाम्बी।* जिले में कई साल पहले हुए बालू के अवैध खनन को लेकर प्रदेश में कौशाम्बी जिला बहुत अधिक चर्चित हो गया था,इसकी जांच सीबीआई की टीम ने कौशाम्बी में कई बार आकर की है।जिले के यमुना नदी के घाटों से बालू का बेतहासा अवैध खनन किया गया था। इस मामले को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।
अवैध खनन के मामले को लेकर सीबीआई ने कौशाम्बी में आकर कई बार खनन करने वाले बालू के ठेकेदारों,अधिकारियों और पत्रकारों से भी पूछताछ की थी।वही जानकारी मिल रही है कि पिछले हफ्ते भी कौशाम्बी से पूछताछ के लिए कई लोगो को दिल्ली बुलाया था और उनसे पूछताछ की गई है।कौशाम्बी में यमुना नदी से बालू के अवैध खनन का यह मामला अभी भी शांत होता नही दिख रहा है।इसके लिए सीबीआई लगातार जांच कर रही है।

More Stories
बाँदा 19 फ़रवरी 26*अटल आवासीय विद्यालय अछरौड बांदा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन*
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26*पूर्णिया में पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की समीक्षा
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26 विधायक विजय खेमका ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे, सदन में गूंजी पूर्णिया की आवाज