कौशाम्बी28जनवरी24*रिद्धी सिद्धि फाउंडेशन के तहत गरीब,असहाय, दिव्यांग सहित 950 लोगो को दिए गए कंबल*
*पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आप पर किसी प्रकार की मुसीबत आए तो बस एक सूचना दे देना मैं आपकी हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हु*
*कौशाम्बी।* इस भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने कंबल वितरण का प्रोग्राम बनाया और भरवारी कस्बे में उन्होंने अपनी संस्था की ओर से गरीब कमजोर जरूरतमंद लोगों को कंबल देकर राहत दी है नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 17 सरजूदास नगर के हनुमान निकेतन भवन पुरानी बाजार में रविवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया जहां हजारों लोगों की उपस्थित रही रिद्धी सिद्धि फाउंडेशन के तहत गरीब,असहाय, दिव्यांग सहित 950 कंबल वितरित किए गए वार्ड नंबर 12 कृष्णानगर, वार्ड नंबर 16 डॉक्टर देहदानी राजेंद्र नगर,वार्ड नंबर 23 डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम नगर, व नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों से आए हुए लोगों को कंबल वितरित किया गया श्री गुप्ता ने कहा कि आप सभी के सेवा के लिए सदैव तैयार हु आप पर किसी प्रकार की मुसीबत आए तो बस एक सूचना जरूर दे देना मैं आपकी हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हु आप सभी की सदा सेवा करूंगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयर मैन गंगा प्रसाद उर्फ काले,पार्षद शंकर लाल केशरवानी,पार्षद सूरज यादव,जीतू केसरवानी,उपांशु केसरवानी,सत्यम कौशल सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

More Stories
ऐलनाबाद हरियाणा 5 अप्रैल 26*अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युवा फिलिस्तीन और ईरान के साथ खड़े हों: एन डी पी एफ
लखनऊ5 अप्रैल 26*यूपी बोर्ड का बड़ा आदेश, सिर्फ अधिकृत किताबों से ही पढ़ाई होगी
अयोध्या5 अप्रैल 26*नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के चाय बागान श्रमिकों का दल अयोध्या पहुंचा।