कौशाम्बी28जनवरी24*खनवारी गांव से कमासिन देवी मंदिर परिसर तक संपर्क मार्ग बनाया जाए….अजय सोनी*
*कमासिन देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के लिए अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन*
*कौशाम्बी।* समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के गांव गंभीरा पूर्व स्थित कमासिन देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने को लेकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह को गत दिनों एक ज्ञापन सौंपा है। सौपे गए ज्ञापन में कमासिन देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने, मंदिर परिसर में टीन शेड का निर्माण कराए जाने, बैठने के लिए कुर्सियां और शौचालय की व्यवस्था सहित ग्राम खनवारी से कमासिन देवी मंदिर परिसर तक संपर्क मार्ग बनाए जाने की मांग की है।
इस अवसर पर अजय सोनी ने अपर मुख्य अधिकारी को बताया कि कमासिन देवी मंदिर पूरी तरह उपेक्षा का शिकार है और वहां जनसुविधाओं की भारी कमी है। जिसके चलते श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत होती है। साथ ही मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण न होने से मंदिर परिसर पूरी तरह से जर्जर नजर आता है।
अजय सोनी ने कहा की ग्राम खनवारी से कमासिन देवी मंदिर तक जाने के लिए कोई संपर्क मार्ग नही है जिसके चलते कई गांवों के लोगों को मंदिर तक आने में भारी दिक्कत होती है। इसी के साथ अजय सोनी ने मांग किया कि ग्राम खनवारी से कमासिन देवी मंदिर परिसर तक संपर्क मार्ग बनाया जाए जिससे ग्राम खनवारी, जियापुर, कैनी समेत कई गांवो के लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। अपर मुख्य अधिकारी ने सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, सुरजीत वर्मा, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 6 नवम्बर 26*योगी सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट: 10 लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ,
कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*
कांगड़ा 6 नवम्बर 26*हिमाचल में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, चंबा और कांगड़ा में कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग*