कौशाम्बी26मई*पटरियों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों पर होगी करवाई–एसडीएम*
*2 दिन का अल्टीमेटम व्यापारी दुकानों से हटा ले पालीथिन वरना होगी कार्यवाही*
*कौशाम्बी।* चरवा नगर पंचायत मे अधिशाषी अधिकारी ने गुरुवार को व्यापारियों की बैठक बुलाई बैठक में उन्होंने कहा कि पटरी को अतिक्रमण मुक्त रक्खे पटरियों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों पर करवाई होगी
गुरुवार को चरवा नगर पंचायत मे ईओ दिनेश सिंह ने ब्यापरियों की बैठक बुलाई। बैठक में चायल एसडीएम मनीष यादव और चरवा इंस्पेक्टर संतोष शर्मा भी शामिल हुए। व्यापारियों से बात करते हुए एसडीएम चायल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा बिल्कुल साफ है कि कस्बे की प्रमुख रोडो पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी दुकानदार रोड की पटरी पर गोमती, ठेला या फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगेगी। और कोई लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पटरी पर फल लगाने वालों ने जब अपनी रोजी रोटी का हवाला दिया तो अधिशासी अधिकारी और एसडीएम ने फल विक्रेताओ से कहा कि आपको हटाया जाएगा तो आपकी व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं चरवा इंस्पेक्टर ने भी ब्यापरियों से कहा कि अतिक्रमण की वजह से पूरे प्रदेश में 20 से 25 हज़ार लोगों को मौत ऐक्सिडेंट से हो जाती है। इसलिए आप लोगो को इस पर खुद गंभीरता से सोचना चाहिए। नगर पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह ने व्यापारियों से पॉलीथिन बैन करने के लिए भी कहा और बताया की आपको 2 दिन का समय दिया जाता है। दो दिन बाद दुकानों पर पालीथिन मिलने पर जुर्माने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं व्यापारियों ने भी अपनी समस्या बताते हुए कहा कि चरवा चौराहे पर पानी की ब्यावस्था ना होने से बयापरियों और ग्राहकों को बहुत समस्या होती है। बारिश के समय चौराहे पर नाली ना होने से जल भराव होता है जिससे ब्यापर प्रभावित होता है। चौराहे पर राहगीरों और ब्यापारियों के लिए एक सार्वजनिक यूरीनल की भी व्यवस्था कराने के लिए कहा। इस बैठक मे व्यापार मंडल की तरफ से अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, सतीश वर्मा, आशीष केसरवानी, सत्यप्रकाश केसरवानी, उमेश कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, मुंशी कुशवाहा, कमलेश यादव, राकेश भारतीय, रईश अहमद, पवन यादव, गुलज़ारी लाल केसरवानी, हरीश सोनी, मुंशी कुशवाहा, नंदलाल केसरवानी, ननका केसरवानी, मुकेश जायसवाल आदि तमाम व्यापारी गण मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 19 अक्टूबर 2026 कराटे किंग्स का जुजुत्सु में जलवा, अनुज, अयान और आसिम ने जीते तीन स्वर्ण पदक
सहारनपुर 19 अक्टूबर 26 अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने धर्मवीर सिंह गुर्जर को बनाया सहारनपुर जिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,,,
मुजफ्फरनगर20अक्टूबर26* मेडिकल कॉलेज में MBBS की चतुर्थ वर्ष की छात्रा की मौत से सनसनी,