कौशाम्बी25जून*भाभी प्रधान देवर लूट रहा सरकारी खजाना*
*निलंबित लेखपाल ने सरकारी तालाब से लाखों की मिट्टी खोदकर बेचा*
*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के कमालपुर गांव में ग्राम प्रधान रामरति का देवर कमलेश कुमार राजस्व विभाग में लेखपाल है जो अपनी करनी के चलते इन दिनों निलंबित चल रहा है लेखपाल के पद से निलंबित होने के चलते वह भाभी प्रधान का वह पूरा कार्य संभाल रहा है और जेसीबी मशीन लगाकर सरकारी तालाबों से मिट्टी खुदाई कर उसे बेच रहा है बताया जाता है कि लाखों रुपए की मिट्टी निलंबित लेखपाल ने बेच ली है लेखपाल के कारनामे पर उनकी प्रधान भाभी ने भी चुप्पी साध ली है गांव में विकास योजनाओं के लिए आने वाली सरकारी रकम में देवर ने लूट मचा रखी है विकास योजनाओं में जमकर धांधली हो रही है मामले को लेकर गांव के राजू पुत्र बचान बाबू ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर देवर भाभी की सांठगांठ के कारनामे को उजागर करते हुए दोनों पर कार्यवाही कर सरकारी संपत्ति और सरकारी खजाने को बचाने की गुहार लगाई है

More Stories
बांदा2अप्रैल26*आर्मी में रहे मेजर के पुत्र का पीसीएस में हुआ चयन, ग्रह जनपद में हुआ जोरदार स्वागत*
बाँदा 2 अप्रैल 26**राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० बांदा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, कई को मिली नई जिम्मेदारी**
बांदा2अप्रैल26*अवैध कच्ची देशी शराब बनाने वालेअभियुक्त को थाना नरैनी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।