कौशाम्बी25जनवरी24*रक्षा मंत्री राज सिंह ने कल्पना चौरसिया को वीर गाथा पुरस्कार का प्रमाण पत्र दे कर किया सम्मानित*
*कौशांबी* जनपद के उचरावा गांव के राम धनी मौर्य इण्टर कॉलेज पथरावा कड़ा की बारहवीं की छात्रा कल्पना चौरसिया पुत्री बनवारी लाल चौरसिया को देश के रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने मंत्रालय की ओर से सम्मानित किया कल्पना चौरसिया को रानी लक्ष्मीबाई की लेख वीर गाथा एवम स्वतंत्रता सेनानियो वीर सैनिकों के साहसिक कार्यो को बहुत सुंदर ढंग से प्रसारित किया जिसमे देश के 100 बच्चो में कल्पना चौरसिया का चयन हुआ जिससे सम्मानित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री की तरफ से दिल्ली बुलाया गया आज 25 जनवरी को रक्षा मंत्री राज सिंह ने कल्पना चौरसिया को एक ब्लेजर दस हजार रुपया का चेक और वीर गाथा पुरस्कार का प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया सूत्रों के हवाले से पता चला कि कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी कल्पना चौरसिया को पुरस्कार दे कर कौशांबी की लाडली कल्पना चौरसिया का हौसला बढ़ाएंगे एह सम्मान पूरे जिले के गौरव का विषय है ऐसी होनहार बेटी को जिला ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश आशीर्वाद देता है

More Stories
नई दिल्ली27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
कौशाम्बी27जुलाई26*मनौरी बाजार में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत*
सहारनपुर27जुलाई26*कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन*