कौशाम्बी25जनवरी24*जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*कौशाम्बी।* जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ई0वी0एम0/वी0वी0पैट की प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता के लिए 02 एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
दिनांक 25 जनवरी से 13 फरवरी 2024 तक एक एलईडी वैन 251-सिराथू तथा एक एलईडी वैन 252-मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों, हॉट-बाजार, गाँव/मजरों आदि स्थानों पर जाकर ई0वी0एम0/वी0वी0पैट का प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता करेंगी। 253-चायल विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 14 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक कुल 10 दिनों के लिए 02 एलईडी वैन संचालित किया जायेंगा।

More Stories
मेरठ3मार्च 26*नवविवाहिता दिल्ली पुलिस की दरोगा रिंकी यादव और उनके पति से बदमाशों ने लूट की
कौशाम्बी 3 मार्च 26*प्रशासनिक लापरवाही से हुई कृष्ण बाबू वर्मा की मृत्यु ~ गौरव पाण्डेय*
कौशाम्बी 3मार्च 26*सड़क हादसे में मृतक साइकिल सवार वृद्ध की हुई पहचान*