कौशाम्बी24अप्रैल*डीएम के आदेश को ग्राम विकास अधिकारी ने दिखाया ठेंगा
आजाद एक्सप्रेस क्राइम रिपोर्टर बंशीलाल
कौशाम्बी! सिराथू विकासखंड के बम्हरौली ग्राम सभा में सरकारी इंडिया मार्का हैंड पंप पर दबंग द्वारा समरसेबल मोटर डालकर कब्जा कर लिया गया है! इससे मोहल्ले के सैकड़ों लोगों को पीने के पानी की त्राहि- त्राहि मची हुई है! ऐसी भीषण गर्मी में मोहल्ले के लोगों ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर सरकारी हैंड पंप से मोटर निकलवाने की मांग किया शिकायती पत्र पर डीएम द्वारा सिराथू ग्राम विकास अधिकारी को शिकायत के आधार पर जांच कार्यवाही कर हैंड पंप से मोटर निकलवाने का आदेश जारी किया गया! लेकिन डीएम के आदेश को दरकिनार कर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ज्यों का त्यों सरकारी हैंड पंप मोटर छोड़ दी गई! इससे मोहल्ले के सैकड़ों लोगों में पीने के पानी की त्राहि- त्राहि मची है! ग्राम विकास अधिकारी की कार्यशैली से सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित है!
बम्हरौली ग्राम सभा के दक्षिण थोक में दलित आबादी अधिकतर निवास कर रहे है! पीने के पानी के लिए सरकार द्वारा जगह-जगह इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित किया गया है! लेकिन सरकारी हैंड पंपों को अधिग्रहित कर दबंगों द्वारा निजी मोटर डालकर स्वयं उपयोग किया जा रहा है! जिससे पीने के पानी की भीषण गर्मी में त्राहि-त्राहि मची है! गांव के बंसीलाल सहित सैकड़ों लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के परशुराम पुत्र स्वर्गीय जगदेव द्वारा सरकारी हैंड पंप पर निजी मोटर डालकर उपयोग किया जा रहा है! मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए शिकायती पत्र देकर मोटर निकलवाने की मांग की गई! इस पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा सिराथू विकास खंड के बम्हरौली क्षेत्र मे तैनात ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मीकांत को उक्त शिकायत की जांच कर सरकारी हैंड पंप से मोटर निकलवाने का आदेश जारी किया गया! लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि 20 अप्रैल को 11:00 बजे ग्राम विकास अधिकारी बम्हरौली ग्राम सभा पहुंचकर दबंग परशुराम से मोटर निकलवाना दूर सही सलामत शिकायत की जांच भी नहीं की गई! उधर ग्रामीणों का आरोप है! कि परशुराम के घर में बैठ कर गुफ्तगू के बाद ग्राम विकास अधिकारी के चले जाने के बाद गांव के लोगों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई! वहीं दबंग लोगों को सरकारी हैंडपंप से पानी नहीं भरने दे रहा है! इससे सैकड़ों लोगों को पीने के पानी की गर्मी में त्राहि- त्राहि मची है! लोगों का आरोप है! कि जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार कर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ठेंगा दिखाया गया है! इससे प्रदेश की योगी सरकार को बट्टा लग रहा है!

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट