September 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी23मार्च24*त्योहार पर भी नहीं पहुंचे गांव सफाई कर्मी गंदगी से बजबजा रहा गांव*

कौशाम्बी23मार्च24*त्योहार पर भी नहीं पहुंचे गांव सफाई कर्मी गंदगी से बजबजा रहा गांव*

कौशाम्बी23मार्च24*त्योहार पर भी नहीं पहुंचे गांव सफाई कर्मी गंदगी से बजबजा रहा गांव*

*अफसर नेता सांसद विधायक मंत्री सफाई अभियान पर बड़ा-बड़ा भाषण दे रहे हैं*

*800 से अधिक सफाई कर्मचारियों के प्रत्येक महीने वेतन दिए जाने के बाद गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट*

*कौशाम्बी* एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है दूसरी तरफ 800 से अधिक सफाई कर्मचारियों के प्रत्येक महीने वेतन दिए जाने के बाद गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है और उसके बाद सफाई कर्मचारियों पर अंकुश लगाने में जिला पंचायत राज अधिकारी पूरी तरह से असफल हो चुके हैं जिले के 90 प्रतिशत गांव गंदगी से जूझ रहे हैं गलियों में गंदा पानी पी रहा है कीचड़ गलियों में भरा है लोगों को आने-जाने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है होली का त्यौहार सामने खड़ा है लेकिन उसके बाद गांव की सफाई व्यवस्था करने का समय जिला पंचायत राज अधिकारी के पास नहीं था जिससे गंदगी के बीच लोगों को होली का त्योहार मनाना पड़ेगा सरकार और उनके सांसद विधायक मंत्री स्वच्छता अभियान पर बड़े-बड़े भाषण दे रहे हैं नेताओं अफसरो को जानना होगा कि भाषण देने से सफाई नहीं होगी सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारियों की गांव में ड्यूटी लगानी होगी जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई वह सफाई कर रहे हैं या घर में मौज मस्ती कर रहे हैं अधिकारियों को यह देखना होगा लेकिन सफाई कर्मचारियों की मनमानी के आगे अफसरो में रोक लगाने की हिम्मत नही है अफसर के नीचे बैठने वाले सफाई कर्मचारियों से हिस्सा वसूली में मस्त हैं जिससे काम न करने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का साहस जिला पंचायत राज अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं इसका नतीजा यह है कि जिले में 800 से अधिक सफाई कर्मचारियों के गांव क्षेत्र में तैनाती होने के बाद जिले के 90 प्रतिशत से अधिक गांव में गंदगी ब्याप्त है हकीकत जानने के लिए जब नेवादा विकासखंड क्षेत्र के दरहा गांव में साफ सफाई की स्थिति देखी गई तो मालूम चला कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी यादव जी केवल उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने आते हैं जब गांव के लोग सफाई कर्मी को कहते हैं तो उनका कहना है की वीडियो साहब ने ड्यूटी बाहर लगाई है दलित बस्ती में सफाई नहीं हो सकी है अकेले दरहा गांव में गंदगी नहीं है जिले के 90 प्रतिशत गांव गंदगी से बजबजा रहे हैं और अफसर नेता सांसद विधायक मंत्री सफाई अभियान पर बड़ा-बड़ा भाषण दे रहे हैं

*शशिभूषण सिंह पत्रकार अखंड भारत संदेश हिंदी दैनिक समाचार पत्र जनपद कौशांबी*

Taza Khabar