कौशाम्बी23नवम्बर*आमने सामने से तेज रफ्तार से आ रही दो बाईकों में हुई जोरदार भिडंत तीन लोग घायल*
*_खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के कड़ा धाम के इस्माइलपुर गांव से है जहां आमने सामने से तेज रफ्तार से आ रही दोपहिया में जोरदार टक्कर दोपहर 2 बजे हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।*_
बता दे : कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी मनोज पुत्र मन्नूलाल उम्र करीब 36 वर्ष गांव के ही सोहनलाल की पत्नी सीमा उम्र करीब 32 वर्ष को सैनी थाना क्षेत्र के मलाका से बुलाकर गांव वापस आ रहा था की तभी जैसे ही मनोज गड़रियापुर गांव के समीप पहुंचा तभी अचानक उसकी टक्कर सामने से तेज रफ़्तार आ रहे दूसरे बाइक सवार अमन पुत्र करतारचंद्र उम्र करीब 24 वर्ष निवासी कोरियों थाना सैनी से हो गई। जिसमे हादसे में बाइक सवार तीनो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आस पास के लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीमा हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*