कौशाम्बी22सितम्बर23*महिला आरक्षण पर संसद की मुहर राज्यसभा में एक भी वोट विरोध में नहीं, अब राष्ट्रपति की हां बाकी*
लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल पास हो गया। इसके साथ ही इसके कानून बनने के लिए अब सिर्फ राष्ट्रपति की मुहर ही बाकी रह गई है। राज्यसभा में इस बिल के विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद मिठाइयां बाटी गईं। इसके लिए करीब 100 डिब्बे मिठाइयां नई संसद में मंगाई गई थीं। इससे पहले बिल पर बहस के दौरान कांग्रेस के कई सांसदों ने 33 फीसदी में ही ओबीसी आरक्षण देने और महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू करने की मांग उठाते हुए संशोधन दिए।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन, नीरज डांगी, अमी याजनिक, रंजीत रंजन, रजनी पाटिल, फूलो देवी नेताम, राजमणि पटेल, जेबी माथेर, डॉ. एल. हनुमंतैया ने महिलाओं के लिए ओबीसी आरक्षण को 33 फीसदी के भीतर और इसके तत्काल कार्यान्वयन के लिए संशोधन पेश किया। हालांकि ये संसोधन खारिज हो गए। उधर, राज्यसभा में आप सांसद संदीप कुमार पाठक ने कहा कि य महिलाओं को वेबकूफ बनाने वाला बिल है। इस बिल के भविष्य का कोई अंदाजा नहीं है, क्योंकि पहले जनगणना और परिसीमन होना है।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित