कौशाम्बी21नवम्बर23*जल निगम की पाइप फटने से सड़क किनारे भरा रहता है पानी*
*पिछले कई साल से चरवा थाना के पास सड़क किनारे जल निगम का पाइप फटने से बर्बाद हो रहा पानी और सड़क*
*कौशांबी।* मूरतगंज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा काजू , समसपुर के भरवारी , मनौरी मार्ग चरवा थाना के पास सड़क के किनारे पर जल निगम का पाइप फटने से जल जमाव हो गया है। आप को बताते चले की सरकार जल बचाव के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाए लाई है ताकि पानी का बचाव हो सकें और पानी का सही प्रयोग और बेवजह पानी बर्बाद न हो सकें। लेकिन पिछले कई साल से चरवा थाना के पास सड़क किनारे जल निगम का पाइप फटने से जल बर्बाद हो रहा और जल जमाव की वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कत का समाना करना पड़ता है। लगातार सड़क और उसके आसपास पानी भरा रहने से सड़क खराब होती हैं वहीं ग्रामसभा समसपुर के बलवंत सिंह यादव, लल्ला सिंह यादव ओम प्रकाश पाल, अमित कुमार विश्वकर्मा अरुणेश मिश्र आदि ग्रामीणों ने जल निगम विभाग को शिकायत की लेकिन आज तक जल निगम की फटी पाइप को जल निगम विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया जिससे ग्रामीण और क्षेत्रवासियो मे आक्रोश है।

More Stories
कानपुर नगर 17 फ़रवरी 26*काम में लापरवाही और झाड़ना है अफसरशाही,, विभागों में कर्मचारी हो या अधिकारी गढ़ सबको लगी है भ्रष्टाचार की दाढ़*
प्रयागराज 17 फ़रवरी 26*यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू होंगी..हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए इस बार खास तैयारी की गईं हैं..
बाँदा 17 फ़रवरी 26*गिरफ्तारी न होने से संविदा विद्युत कर्मी धरना आंदोलन पर बैठे*