*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 17 फ़रवरी 26*काम में लापरवाही और झाड़ना है अफसरशाही,, विभागों में कर्मचारी हो या अधिकारी गढ़ सबको लगी है भ्रष्टाचार की दाढ़*
*आरटीई में अफसरशाही की लापरवाही, 8 हजार बच्चों का भविष्य खतरे में सत्यापन के नाम पर सरकारी सिस्टम फेल*!
*कानपुर में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रशासनिक सुस्ती और तकनीकी अव्यवस्था की भेंट चढ़ती दिख रही है, जहां करीब 13 हजार आवेदनों में से 8,163 आवेदन अंतिम तिथि तक भी सत्यापित नहीं हो सके हैं*।
*पोर्टल की खराबी, सर्वर डाउन और प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट लंबित रहने से हजारों गरीब बच्चों का स्कूल में दाखिला अधर में लटक गया है, जबकि 18 फरवरी को लॉटरी होनी है। अधिकारियों के निर्देश और दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर सत्यापन की गति बेहद धीमी रही*
*जिससे अभिभावकों में आक्रोश है और सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर हो गई है,गरीब बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं*।

More Stories
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग
मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,
पुणे 26 नवम्बर 26*पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त*