कौशाम्बी21जनवरी*मौनी अमावस्या के पावन पर्व में श्रद्धालुओ ने गंगा नदी में लगायी डुबकी*
*कोखराज कौशाम्बी* मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा नदी के संदीपन घाट पर नदी के पवित्र जल में हजारों लोगों ने स्नान किया मौनी अमावस्या पर स्नान करने वालों की भीड़ देखकर मौके पर सीओ सिराथू केजी सिंह व एसओ कोखराज पहुँचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए गंगा नदी में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को क्षेत्राधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के गहरे जल में उतर कर श्रद्धालु स्नान ना करें और किसी तरह कि श्रद्धालुओ कोई दिक्कत होती हैं तो घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सूचना दे और गंगा में डुबकी लगाने के लिए नदी के उतने ही जल में स्नान करें जितने में किसी प्रकार का खतरा ना उत्पन्न हो मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर अपार भीड़ लगने के चलते दो पहिया व चार पहिया वाहन को बाहर ही खड़ा करने को कहा जिससे भीड़ भाड़ में कोई भी दिक्कत न हो संदीपन घाट पर तमाम श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन कर हजारों लोगों को प्रसाद वितरण किया इसी तरह जिले के अन्य गंगा घाट बदनपुर पल्हाना घाट फतेहपुर घाट कड़ा घाट कांकरा बाद घाट सहित विभिन्न घाटों में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है वही यमुना नदी के महेवाघाट पभोषा सेवढ़ा सहित विभिन्न घाटों मैं हजारों श्रद्धालुओ ने यमुना नदी में स्नान किया है।

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*