कौशाम्बी20जनवरी2024*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश व प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरें
[20/01, 6:13 am] +91 87075 65377: . *जय श्री राम*
*शनिवार, 20 जनवरी 2024 के मुख्य समाचार*
🔸1 हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली में लिखे मिले खालिस्तानी समर्थन नारे, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी किया Video
🔸शादी से पहले धर्म परिवर्तन के लिए देना होगा Affidavit, दिल्ली HC ने जारी कीं गाइडलाइन
🔸ममता बढ़ाएंगी INDIA की मुश्किलें, सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ेगी TMC?
🔸जापान का मून मिशन संकट में, चांद पर उतरे स्नाइपर के सोलर पैनल नहीं बना रहे बिजली, अब सूरज की किरणों से उम्मीद
🔸75 साल में थीं सिर्फ 12 ,अब 11 महिला वकीलों को एकसाथ सीनियर एडवोकेट का दर्जा देकर SC ने बनाया इतिहास
🔸असम में कांग्रेस बीजेपी ने एक दूसरे को बताया भ्रष्ट, सीएम हिमंता बोले ‘ये न्याय नहीं, मियां यात्रा’
🔸सोलापुर में 90 हजार से अधिक गरीबों को पीएम आवास की चाबी सौंप भावुक हो गए मोदी, आंख में आ गए आंसू
🔸वन नेशन-वन इलेक्शन की कमेटी तत्काल भंग हो, खड़गे ने लिखा लेटर, बोले-संविधान की मूल संरचना बिगड़ जाएगी
🔸एक-दूसरे पर मिसाइल दागने के बाद आखिरकार तनाव कम करने पर सहमत हुए ईरान और पाकिस्तान
🔸दिल्ली: पिटबुल कुत्ते ने दादा की गोद से डेढ़ साल की मासूम को छीनकर नोंच डाला, 3 जगह टूटी हड्डी, लगे 18 टांके
🔸राजस्थान : स्कूल से लौट रहे थे भाई-बहन, कुत्तों के भौंकने पर भागे, मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत
🔸चंद्रयान-3 का लैंडर अभी भी मददगार:इसमें लगा लेजर उपकरण दशकों तक एक्टिव रहेगा, दुनियाभर के मून मिशन को दिशा दिखाएगा
🔸हेमंत सोरेन से ईडी करेगी पूछताछ : पुलिस की सुरक्षा घेरे में सीएम आवास पहुंचेंगे अधिकारी
🔸अखिलेश-जयंत ने की लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा
🔸पीएम मोदी ने चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन की घोषणा की, 1 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा भारतीय खेल उद्योग
🔸19 बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित
🔸राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल, 4 साल में 9वीं बार आया जेल से बाहर
🔸आगरा में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, शादी समारोह से लौट रहे 4 लोगों की मौत
🔸राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या में हाई अलर्ट, AI बेस्ड कैमरों से होगी सिक्योरिटी मॉनिटरिंग
🔹U19 World Cup : बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने उतरेगा भारत
🔹AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया, ट्रेविस हेड के शतक के बाद हेजलवुड का कहर
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो 🙏
[20/01, 6:18 am] +91 87075 65377: . *🔰 अवध की दुनिया समाचार पत्र ब्यूरो प्रयागराज🔰*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
➡️लखनऊ – अयोध्या में पकड़े गए संदिग्धों को लेकर ATS का खुलासा, गैंगस्टर समेत 2 साथियों को किया एटीएस ने गिरफ्तार, मध्यप्रदेश और राजस्थान का गैंगस्टर शंकरलाल गिरफ्तार, अजीत शर्मा और प्रदीप पुनिया को ATS ने किया अरेस्ट, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था शंकरलाल , अयोध्या में त्रिमूर्ति होटल के पास से की गई गिरफ्तारी, आरोपियों से सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद, खालिस्तानी समर्थक सुखबिंदर का करीबी है शंकरलाल , व्हाट्सएप कॉल से होती थी दोनों की आपस में बात, सुक्खा ने लॉरेंस, बिश्नोई के खिलाफ दुसाद को तैयार किया था, 2023 सितंबर में कनाडा में हुई थी सुखबिंदर की हत्या, खालिस्तानी समर्थक हरमिंदर ने दिया था दुसाद को निर्देश, अयोध्या में संवेदनशील स्थलों की रेकी,नक्शे भेजने का था निर्देश, कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी सिमकार्ड भी बरामद, ATS मुख्यालय में किया गया सभी पर मुकदमा दर्ज.
➡️लखनऊ- मंत्री अरविंद शर्मा ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, कार्मिकों द्वारा भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं- अरविंद शर्मा, सोशल मीडिया में रिश्वत संबंधी वीडियो था वायरल, परियोजना अधिकारी देवेश सिंह को पद से हटाया गया, बदायू में परियोजना अधिकारी थे देवेश कुमार सिंह, सिविल इंजीनियर शिवकुमार को बर्खास्त किया गया.
➡️अयोध्या- राम की पैड़ी की खूबसूरत रंग बिरंगी शाम, हजारों श्रद्धालु लेज़र शो देखने राम की पैड़ी पहुंचे, आसमान को छूती हुई रंग बिरंगी लेजर किरणें , लेजर शो के साथ चल रहे प्रभु राम के भजन, लेजर शो बढ़ा रहा राम की पैड़ी की शोभा.
➡️बहराइच- बहराइच पहुंचे मंत्री डॉक्टर संजय निषाद का बयान, किसको सत्ता में रहना है जनता तय करत है-संजय, ‘सपा, कांग्रेस के गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ता’, ‘2017 में भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था’.
➡️झांसी- पहुज नदी पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई महाआरती , झांसी के कई नेता अधिकारी हुए महाआरती में शामिल , पहुज नदी पर महाआरती के दर्शन के लिए पहुंचे लोग.
➡️अयोध्या- सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा की समीक्षा की, 22 जनवरी को अलौकिक होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह-CM, स्वच्छता,सुरक्षा, सेवाभाव का मानक बनेगी अयोध्या-CM, 1 फरवरी को प्रदेश सरकार करेगी रामलला के दर्शन-सीएम, VVIP के साथ लाइजनिंग अधिकारी की नियुक्ति करें- CM, VVIP से संवाद के लिए 24 घंटे एक्टिव रहे कॉल सेंटर-CM, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 6 माह की कार्ययोजना- सीएम.
➡️बदायूं- बदायूं में महिला लाभार्थी से रिश्वत लेने का मामला, रिश्वत मामले में निदेशक सुड़ा ने की बड़ी कार्रवाई , परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार सिंह निलंबित , पीएम आवास के लिए 30 हजार की रिश्वत ली थी, नगरीय विकास अभिकरण में तैनात इंजीनियर बर्खास्त, मामले में इंजीनियर शिवकुमार को बर्खास्त किया गया, PM आवास के लिए नामित संस्था को डिवार घोषित किया, महिला ने 30 हजार की रिश्वत लेने का लगाया था आरोप, आरोप लगाने के बाद वीडियो वायरल होने पर बड़ी कार्रवाई.
➡️फतेहपुर- बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर अंकित अरेस्ट, कब्जे से अवैध असलहा भी पुलिस ने किया बरामद, 14 जनवरी को गाजीपुर शराब ठेके से चुराई थी बाइक, गाजीपुर पुलिस ने महमदपुर मोड़ से किया गिरफ्तार.
➡️अयोध्या- राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने ,राम मंदिर भव्य तरीके से सजाया जा रहा ,मंदिर के अन्दर और बाहर फूलों की सजावट ,रंग बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया गया , प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में.
➡️हाथरस- हाथरस में भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत,हादसे में मासूम बच्ची सहित 2 की हुई मौत ,तेज रफ्तार मेटाडोर ने साइकिल सवारों को रौंदा ,हादसे में 2 लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत , सिकंदराराऊ क्षेत्र के रतीभानपुर गांव की घटना.
➡️बुलन्दशहर – सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलंदशहर दौरा कल, कल बुलन्दशहर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,कल दोपहर 2 बजे बुलन्दशहर पहुंचेंगे सीएम योगी ,पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे , निर्माणाधीन कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज का जायजा लेंगे, 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे बुलंदशहर, पुलिस की शूटिंग रेंज के मैदान में पीएम की जनसभा होगी.
*🙏 आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात*
*🙏 जय हो 🙏*
[20/01, 9:54 am] +91 87075 65377: लखनऊ-बदायूं में रिश्वत लेकर पीएम आवास देने का मामला
महिला लाभार्थी से आवास के लिए रिश्वत ली गई थी
बदायूं के परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार सिंह निलंबित
नगरीय विकास अभिकरण में तैनात इंजीनियर शिवकुमार बर्खास्त
PM आवास के लिए नामित संस्था को डिबार किया गया
सरयू बाबू इंजीनियर फॉर रिसोर्स डेवलपमेंट डिबार घोषित
महिला ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था.
[20/01, 12:44 pm] +91 87075 65377: #IAS अफ़सर #घूस लेते हुए #पकड़ा गया !! 😢
#राजस्थान ब्यूरोकेसी के #IAS अफ़सर प्रेमसुख विश्नोई सिर्फ़ 35,000 ₹ घूस लेते हुए पकड़े गये ,जाड़े की ठंड में जयपुर का तापमान 12 डिग्री के करीब है और IAS अफ़सर साहब
हाफ बाजू कपड़े पहने घूस लेते हुए #ACB द्वारा पकड़े गए यह मत्स्य विभाग के निदेशक है मछली पकड़े का लाइसेंस देने के नाम पर 1 लाख ₹ की रिश्वत की डिमांड की गयी थी 🙅मगर साहब 35 हज़ार पर मान गय
[20/01, 1:10 pm] +91 81156 50600: *अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा,एक की मौत,2 गंभीर घायल*
*टक्कर ,रौंदते हुए फरार हुआ अज्ञात वाहन,पुलिस वाहन की तलाश में जुटी*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग अझुवा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे एक महिला की मौत हो गई, एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
घटनाक्रम के मुताबिक नीरज उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र राम स्वरूप निवासी नरसिंह पुर कछुआ अपने माता सुनीता के साथ अमांव सलेमपुर में ब्याही बहन मनीता पत्नी जितेंद्र को लेकर एक बाइक UP 73U6669 में बैठा कर अमांव के सलेमपुर से अपने घर लिवा जा रहा था उसका पिता रामस्वरूप साधन से घर लौट रहा था बाइक सवार नीरज जैसे ही अझुवा के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा अज्ञात सफारी वाहन ने रौंद दिया जिसमे नीरज की माता सुनीता उम्र लगभग 46 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मनीता के सिर में गहरी चोट आई है नीरज भी घायल हो गया प्रत्यक्ष दर्शियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया सूचना पर मौके पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा दिए गए घटना कारित करने वाले सफारी वाहन की तलाश में जुट गई है।पिता रामस्वरूप ने बिलखते हुए बताया कि उसकी पुत्री मनीता की तबियत खराब थी सभी लोग इलाज करवाने के लिए बुलाने गए थे।
[20/01, 3:56 pm] +91 87075 65377: कन्नौज
बच्चों के मिड डे मील का अनाज ग्रामीणों ने पकड़ा
जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के 2 शिक्षक बेचने जा रहे थे
प्रधान,ग्रामीणों ने राशन सहित ऑटो को पकड़ा,टीचर फरार
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नदसिया गांव का मामला
[20/01, 4:13 pm] +91 87075 65377: उन्नाव- पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों की खुशामद, अभिरक्षा में आरोपी आजाद ने रील बनाई
रील बनाकर इंस्टाग्राम ID पर किया अपलोड
मारपीट के आरोप में आरोपी को पकड़ा था
पुलिस ने FIR दर्ज कर हिरासत में लिया था
साथ ही व्हाट्सएप स्टेटस में भी किया अपलोड
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी का मामला.
[20/01, 4:14 pm] +91 87075 65377: *शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- VVIP गेस्ट हाउस में किए गए विशेष प्रबंध, प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले मेहमानों के लिए विशेष प्रबंध, VVIP गेस्ट हाउस को विशेष रूप से सजाया गया, भगवान श्रीराम की तस्वीरों से सजाया गया, मेहमानों की सिक्योरिटी के किए गए विशेष प्रबंध,. मेहमानों के लिए बनाई गई विशेष हेल्प डेस्क, दर्शन के लिए श्रीराम मंदिर का मॉडल दर्शाया गया.
➡लखनऊ- मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने औचक निरीक्षण किया , मौके पर हो रहे कार्यों को अंतिम चरण में पाया गया, इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह मौजूद रहीं, एलडीए उपाध्यक्ष,विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे, मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये .
➡लखनऊ- लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा की बैठक ख़त्म, जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों की बैठक ख़त्म, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का बयान, लोकसभा चुनाव के सिलसिले में बैठक हुई-विश्वनाथ पाल, कार्यकर्ता तेजी से चुनाव की तैयारी कर रहे है-विश्वनाथ पाल, हम लोग अकेले चुनाव लड़ेंगे- बसपा प्रदेश अध्यक्ष.
➡लखनऊ- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक ने जारी किए निर्देश, सभी चिकित्सा अधीक्षकों को जारी किये निर्देश , प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए जारी किए निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने अवकाश के सम्बंध में जारी किए निर्देश, सभी चिकित्सा संस्थान अलर्ट मोड़ पर रहेंगे, अयोध्या में कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड़ पर रहेंगे, चिकित्सा अधीक्षकों को क्रियाशील रहने के दिये निर्देश.
➡बांदा- 3 चचेरी बहनें भाई को लेकर हुई फरार, मां की तहरीर पर पुलिस आई एक्शन मोड पर, पुलिस ने पड़ोसी युवक से की पूछताछ, तीनों बहनें और भाई कानपुर में हुए बरामद, पुलिस बहनों के मेडिकल के बाद करेगी कार्रवाई, नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला.
➡अयोध्या – रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तेलंगाना से पहुंचा लड्डू, 1265 किलो का लड्डू लेकर पहुंचे श्रद्धालु, श्री राम मंदिर ट्रस्ट को समर्पित किया लड्डू, हैदराबाद से 25 श्रद्धालु लड्डू लेकर पहुंचे अयोध्या, विशाल लड्डू को देखने के लिए लोगों का लगा तांता.
➡फतेहपुर – दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई, नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, निर्माणाधीन बिल्डिंग के टैंक में फेंका शव, बिल्डिंग में कई जगह पड़ा महिला का खून, मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुटी, ललौली क्षेत्र के बस्तापुर के पास है निर्माणाधीन बिल्डिंग .
➡बदायूं – ट्रांसफार्मर खंभे के सपोर्ट वायर एंगल में उतरा करंट, करंट उतरने से दो किसानों की हुई दर्दनाक मौत, खेत जाते समय विजय ने पकड़ लिया था वायर, बचाने पहुंचे राम नरेश भी आये करंट की चपेट में, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , उझानी कोतवाली क्षेत्र के अल्लापुर चमारी की घटना.
➡मेरठ- चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने वाहन चोरों के गैंग को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी से 16 बाइक की बरामद, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, भावनपुर पुलिस ने की गिरफ्तारी की कार्रवाई.
➡कानपुर – पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम को सफलता, तस्कर के पास से लगभग 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद, इंद्रा नगर के पास से शातिर को किया गया गिरफ्तार, पुलिस ने लगभग 7 करोड़ की हेरोइन को किया जब्त, पुलिस की टीमें शातिर के अन्य सदस्यों की तलाश में , डीसीपी वेस्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का किया खुलासा.
➡सोनभद्र- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर , हादसे में एक बच्चे की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, हादसे में बाइक सवार,महिला गंभीर रूप से घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, चोपन थाना क्षेत्र के पटवध के स्टेट हाईवे की घटना.
➡हमीरपुर- पुलिस ने फरार लुटेरे को किया गिरफ्तार , दिसंबर में हुई लूट की घटना में फरार था , पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरे को किया अरेस्ट, तमंचा,बैंक पासबुक और रुपए किए बरामद, बैंक मित्र के साथ लूट की घटना को दिया था अंजाम, चार लुटेरों को पुलिस पहले ही कर चुके है गिरफ्तार, सुमेरपुर के लक्ष्मीबाई तिराहे से किया गिरफ्तार.
➡देहरादून – शोभा यात्रा में हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर, 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, देहरादून में भाजपा करेगी शोभा यात्रा का आयोजन , एसएसपी साफ सफाई रखने की लोगों से अपील की, यात्रा में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी- SSP.
➡दिल्ली- हरियाणा के सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर बीजेपी में शामिल, CM मनोहर लाल ने अशोक तंवर को दिलाई सदस्यता, बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रहे मौजूद, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायाब सैनी, अनिल बलूनी भी रहे मौजूद, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान, बीजेपी हरियाणा का विस्तार के नाते आज बड़ा दिन-CM, अशोक तंवर अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल-CM, अशोक तंवर मेरे भांजे लगते है- मुख्यमंत्री मनोहर लाल, इनकी माता जी का गांव और मेरा गांव एक ही है- हरियाणा CM, कांग्रेस पार्टी में रहते हुए अशोक तंवर जी पर हमला हुआ- CM, अब अशोक तंवर का बीजेपी में स्वागत करता हूं- CM हरियाणा.
➡दिल्ली- सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट , ‘देश का हर तीसरा युवा बेरोज़गारी का शिकार है’, रेलवे में लाखों पद खाली हैं- सांसद राहुल गांधी, ‘5 वर्षों के इंतजार के बाद 5696 पदों की भर्ती’, प्रतियोगी छात्रों के साथ अन्याय है-राहुल गांधी, ‘भर्तियों को कम करने की नीति से किसको फायदा’, कहा गया हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा?, कहा गया रेलवे का निजीकरण न करने का भरोसा? ‘मोदी की गारंटी, युवाओं के लिए खतरे की घंटी है’, हमें न्याय के लिए आवाज़ उठानी ही होगी-राहुल
➡दिल्ली- गांव चलो अभियान कार्यशाला लॉच की गई , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया लॉन्च, 4 फ़रवरी से 11 फ़रवरी तक चलेगा अभियान, 7 लाख गांव,सभी शहरी बूथों तक जाएगी बीजेपी, लगभग 30 लाख कार्यकर्ता इस अभियान भाग लेंगे, मोदी सरकार के काम को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, अंतिम व्यक्ति की बात को पार्टी तक पहुंचाना, आने वाले समय में प्रशिक्षण शिविर होगा.
➡दिल्ली – उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने सचिव को दिए निर्देश, डीयू के 12 कॉलेजों की अनियमितताओं की जांच के निर्देश , कॉलेजों ने 1897 कर्मचारियों को नियुक्त किया था, सरकारी प्रक्रियाओं और नियमों के उल्लंघन की होगी जांच, जिम्मेदार प्राचार्यों और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी-आतिशी
[20/01, 5:15 pm] +91 78970 30104: *नगर पालिका में एक ही फर्म को दे दिया करोड़ों का टेंडर*
*बिना अध्यक्ष की अनुमति लखनऊ के चहेते की फर्म को ईओ ने दिया टेंडर*
कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका परिषद में सीएम जेएसवाई के टेंडर प्रकिया में जमकर धांधली हो रही है। आरोप है कि लखनऊ के एक ठेकेदारों की फर्म में सीएम जेएसवाई का करोड़ों का टेंडर दे दिया गया है। इससे अन्य ठेकेदारों में आक्रोश है।
मंझनपुर नगर पालिका में ईओ की मनमानी चरम पर है। आरोप है कि सीएम जेएसवाई के कार्यो में ईओ ने अपने चहेतों को टेंडर देने में जमकर धांधली किया है। विभागीय सूत्रों की माने तो नगर पालिका में विकास कार्यो के लिए सीएम जेएसवाई योजना में लगभग सवा तीन करोड़ की स्वीकृति दी गई थी। आरोप है कि ईओ ने बिना अध्यक्ष की स्वीकृति लखनऊ के एक ठेकेदारों को सीएम जेएसवाई योजना के पूरे कार्यो का टेंडर दे दिया गया है। इससे अन्य ठेकेदारों में आक्रोश है। ठेकेदारों ने मामले की शिकायत डीएम से किया है।
[20/01, 6:15 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *लखनऊ*
*बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर*
8665 शिक्षक एक महीने में मिले गैरहाजिर
दिसंबर महीने में 8665 शिक्षक मिले अनुपस्थित
औचक निरीक्षण में बीएसए ने नहीं की कार्रवाई
15 जिलों के BSA को कारण बताओ नोटिस जारी
अमेठी, सोनभद्र, झांसी, बहराइच के BSA को नोटिस
गाजियाबाद, एटा, जौनपुर के बीएसए को भी नोटिस
मिर्जापुर, मैनपुरी, लखीमपुर, गोरखपुर BSA को नोटिस
फर्रुखाबाद, कौशांबी, बलिया, नोएडा के BSA को नोटिस.
[20/01, 6:24 pm] +91 99194 75893: *नारा के शिव मंदिर में सफाई कर श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी*
*कौशाम्बी* प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी को लेकर मंझनपुर तहसील के ग्राम नारा के शिवराम गंज बाजार में स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता देव स्थल का अभियान शुरू हुआ गांव के लोगों ने एकत्रित होकर मंदिर की विद्वत सब सफाई की है और श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें मंडल उपाध्यक्ष ब्रिजेश केसरवानी व राजन यादव राजा द्विवेदी रवि यादव सौरभ केसरवानी संनी केसरवानी तोफान यादव मनीष यादव मुकेश श्रीवास्तव प्रकाश चन्द्र केसरवानी शिवम् केसरवानी इंद्रजीत सोनकर होरी लाल गौतम (नेता जी ) मुलायम सिंह यादव (मंत्री जी) निखिल यादव इत्यादी तमाम रामभक्तो की उपस्थिति रही।
[20/01, 6:29 pm] +91 81156 50600: *दुर्गा मंदिर की नवीन स्थापना के लिए निकाली गई विशाल शोभायात्रा*
*हजारों नर नारियों ने जय घोष कर नगर का किया भ्रमण*
*अझुवा कौशांबी* आदर्श नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 इंदिरानगर में दुर्गा माता मंदिर का नवीन निर्माण हुआ है आयोजकों ने आज शनिवार को डीजे की धुन पर विशाल शोभायात्रा निकाली है शोभायात्रा वार्ड नंबर 9 से होते हुए नवीन मंडी समिति जहां व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश केसरवानी ने फलाहार करवाया है।राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान मंदिर के पास पहुंची जहां लोगो ने जय श्री राम ,जय हनुमान के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान किया है शोभायात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के भोला चौराहे से लाई मंडी, गुड़मंडी,शायरी माता तिराहे होते हुए सब्जी मंडी ,वार्ड नंबर 9 दुर्गा मंदिर पहुंची है आयोजकों ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है उसी दिन नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर 9 इंदिरानगर में अति सुंदर बनाए गए दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा होगी एवम विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा आज की शोभायात्रा देख नगर पंचायत के वाशिंदे भक्ति लीन हो गए डीजे की धुन पर भक्त थिरकते नजर आए हैं शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत ,जल पान कराया गया मुख्य यजमान मंदिर अध्यक्ष जगदीश केसरवानी,उमेश केसरवानी,प्रदीप केसरवानी,निलेश केसरवानी,राजेंद्र सोनी,संजीव केसरवानी ,नवल केसरवानी,विपिन सोनी,अर्जुन सोनी,राकेश केसरवानी,आकाश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव,कल्लू सोनी ,प्रदीप अग्रहरी,भोला केसरवानी,रितेश केसरवानी शिव नारायण केसरवानी सहित हजारों लोग मौजूद रहे ।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु चौकी पुलिस एलर्ट रही है।
[20/01, 6:55 pm] Anil: *सामुदायिक शौचालय में ताला बंद करने वाले पंचायत सचिव को नोटिस जारी*
*ओडीएफ घोषित होने के बाद खुले में शौच करने को मजबूर ग्रामीण खबर को अखंड भारत संदेश ने प्रमुखता से किया था उजागर*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* मूरतगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरना उर्फ आलम चंद्र में 6 माह से सामुदायिक शौचालय में तालाब बंद कराए जाने की खबर को अखंड भारत संदेश समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया खबर को संज्ञान लेकर आला अधिकारी जागे और खंड विकास अधिकारी कार्यालय मूरतगंज ने पंचायत सचिव आशीष कुमार केसरवानी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि आखिर किन स्थितियों में सामुदायिक शौचालय में ताला बंद किया है उन्होंने दो दिवस के भीतर जवाब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है और संतोषजनक स्पष्टीकरण ना प्राप्त होने या आप्राप्त होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए उच्च अधिकारी को सूचित करने की बात पत्र में लिखी है समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद सामुदायिक शौचालय में ताला बंद करने वाले जिम्मेदारों के सांस फूलने लगे हैं उक्त जानकारी एडीओ पंचायत मूरतगंज नवनीत सिंह ने दी है
[20/01, 6:55 pm] Anil: *प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में हर कार्य का निश्चित है वसूली शुल्क*
*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वसूली के मामले में लापरवाह बने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामे को भी एक स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मुश्किल बढ़ना तय है*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* सरकारी अस्पतालों में आम जनमानस को निशुल्क जाँच और इलाज किए जाने का योगी सरकार का आदेश कौशांबी में बकवास साबित हो रहा है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की मौन स्वीकृति से बेखौफ तरीके से इलाज और जांच के नाम पर पूरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वसूली की जा रही है इलाज और जांच के प्रत्येक कार्यों में वसूली का निश्चित रेट स्वास्थ्य कर्मियों ने तय कर रखा है सूत्रों की माने तो मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिलवरी पर छः सौ रुपये और ब्लड जाच में तीस रुपए अवैध वसूली हो रही है गुलोकोस का भी दो सौ रुपये मरीज से वसूलते हैं इसी तरह अन्य कार्यों के भी रेट निश्चित कर दिए गए हैं यह सरकारी अस्पताल है या फिर निजी नर्सिंग होम बन चुका है यह बड़ी जांच का विषय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज की स्थिति इतनी बदतर है कि जिस मरीज और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों की वसूली में सहयोग किया उनकी जांच और इलाज हो जाती है और जिन मरीजों के परिजनों ने जांच और इलाज में वसूली का विरोध किया उन्हें इस अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाता है मरीजों के मर्ज की जांच नहीं हो पाती है जिससे मरीज और उनके परिवार के लोग जांच और इलाज के लिए दर-दर भटकते देखे जाते हैं बेखौफ तरीके से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रही वसूली के बाबत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने भी अभी तक स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्यवाही नहीं की है आला अधिकारियों से लेकर शासन तक को वसूली की सूचना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने नहीं भेजी है जिससे वसूली में उनके साठगांठ से इनकार नहीं किया जा सकता है मामले में शासन स्तर से यदि जांच कराई गई तो वसूली करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल खड़ा होना तय हैं इतना ही नहीं बेखौफ तरीके से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वसूली के मामले में लापरवाह बने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामे को भी एक स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मुश्किल बढ़ना तय है
[20/01, 7:10 pm] +91 99562 82731: *रोजगार मेले में 162 अभ्यर्थियों को दिया गया रोजगार*
*बैरम पुर कौशाम्बी* कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत विकास खण्ड-कौशाम्बी में आज शान्ती देवी राजन बाबू डिग्री कॉलेज पश्चिम शरीरा के परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 409 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं 06 नियोक्ता कम्पनियों के द्वारा कुल 162 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन के0के0 राम, डीएसएम योगेन्द्र कुमार शुक्ला, डीपीएम शिव नरेश शुक्ला, प्लेसमेन्ट प्रभारी सेवायोजन विनोद सिंह एवं कौशल विकास मिशन शनी पाण्डेय आदि उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि द्वारा रोजगार मेले में उपस्थित प्रतिभागी अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
[20/01, 7:17 pm] +91 99194 75893: *पिपरी थाना प्रभारी ने वितरण किया कंबल*
*तिल्हापुर मोड़ कौशांबी* दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्था तिल्हापुर मोड़ में थाना पिपरी इंचार्ज अपने स्टाफ के साथ पहुंच कर दिव्यांग और मानसिक सभी बच्चों को कंबल वितरण किया मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि थाना अध्यक्ष द्वारा कंबल वितरण किए जाने का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है
कंबल वितरण के दौरान दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्था के संस्थापक मैदान सिंह, अध्यक्ष दीपक सिंह, समन्वयक अजीत कुमार तिवारी, साक्षी सोनकर, रेखा सिंह, संगीता सिंह, अभिषेक कुशवाहा, नेहा पाल, सावित्री देवी, डॉक्टर राकेश कुमार पासवान आदि लोग उपस्थित रहे
[20/01, 7:21 pm] +91 99562 82731: *सामूहिक विवाह कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन*
*कौशाम्बी* उ0प्र0 सरकार की अति महत्वाकॉक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत दिनांक 24 जनवरी 2024 को स्टेडियम पूरब-पश्चिम शरीरा परिसर एवं 29 जनवरी 2024 को स्टेडियम नेवादा परिसर तथा दिनांक 13 फरवरी 2024 को सरदार बिट्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज उदहिन बुजुर्ग परिसर में सम्बन्धित तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विकास खण्ड/नगर निकायों के निवासियों से सम्बन्धित व्यक्तियों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जाना है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने दी
[20/01, 7:21 pm] +91 99562 82731: *समस्त कार्यालयाध्यक्षों को 24 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कराने के निर्देश*
*कौशाम्बी* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। दिनांक 25 जनवरी 2024 को मो० हजरत अली के जन्मदिवस का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन अब दिनांक 24 जनवरी 2024 को किया जायेंगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को दिनांक 24 जनवरी 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे अपने कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों/मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस शपथ सम्बन्धी कार्यकम का आयोजन करने के निर्देश दियें हैं
[20/01, 7:39 pm] +91 99191 96696: *विभागीय साठगांठ के बिना कैसे हुआ ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास*
*ट्रांसफार्मर चोरी करने के प्रयास के इस मामले को यदि पुलिस आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी हवालात में होंगे*
*कौशांबी।* थाना सराय अकिल अंतर्गत बेरुई गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव के बाहर लगे 11000 बिजली के खंभे के नीचे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास किया बिजली के रहते हुए चोरों ने 11000 वोल्टेज बिजली तार काटकर ट्रांसफार्मर को ले जाने का प्रयास किया लेकिन जब ट्रांसफार्मर नहीं ले जा सके तो ट्रांसफार्मर को छतिग्रस्त कर दिया सवाल उठता है कि हाई वोल्टेज विद्युत करंट के बीच आम जनमानस कैसे ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास करेगा ट्रांसफार्मर चोरी करने के प्रयास में विभागीय लोगों के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता सुबह लोगों को जानकारी हुई तो वहां गांव वालों का जमावड़ा लग गया गांव के लोगो ने सराय अकिल पावर हाउस बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया सराय अकिल पावर हाउस जेई महेंद्र कुमार वर्मा अपने लाइनमैनो के साथ बेरुई गांव जाकर घटना स्थान का मुआयना किया फिर गांव वालों के साथ जाकर बेरुई चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी जेई महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस घटना के होने के बाद बिजली विभाग को बड़ी हानि पहुंची है ट्रांसफार्मर में लगभग 200 लीटर तेल वहीं जमीन के नीचे चोरों ने पलट दिया और ट्रांसफार्मर वहीं झंडियो में पलट चोर भाग गए है जिससे बिजली विभाग को 3 लाख 53 हजार 067 रुपए का नुकसान हुआ ट्रांसफार्मर चोरी करने के प्रयास के इस मामले को यदि पुलिस आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी हवालात में होंगे।
[20/01, 7:39 pm] +91 99191 96696: *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायते*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाय, शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित किया जाय तथा मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से मिलकर शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित अपने विभागीय योजनाओं/इंडीकेटर्स में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में ग्राम-फरीदपुर समरों के अन्त्योदय/पात्र गृहस्थी के कुछ कार्डधारकों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उचित दर बिक्रेता द्वारा मशीन में फिंगर प्रिन्ट लगवा लिया जाता है, राशन का वितरण नहीं किया जाता है तथा घटतौली भी की जाती है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता जवाहिर लाल निवासी ग्राम-टेंवा ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी भूमिधरी पर दबंग व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मंझनपुर को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा प्रकरण की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
तहसील सिराथू में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[20/01, 7:39 pm] +91 99191 96696: *मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए एडीएम ने दिए निर्देश*
*कौशाम्बी।* अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड द्वारा उदयन सभागार में मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर दिनांक 23 जनवरी 2024 को मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
अपर जिलाधिकारी ने मानव श्रृंखला निर्माण के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता, ई0ओ0 मंझनपुर एवं खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। उन्होंने ई0ओ0 मंझनपुर को साफ-सफाई एवं टै्रफिक इंस्पेक्टर को यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद की समस्त तहसीलों एवं ब्लॉकों में भी मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को भी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दियें।
[20/01, 7:39 pm] +91 99191 96696: *श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मंदिर प्रांगण में चलाया सफाई अभियान..*
*कौशाम्बी।* श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है शनिवार को पार्टी के निर्देशानुसार कसिया मंडल अध्यक्ष विजय पाल के अध्यक्षता में पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने संदीपन घाट मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाया व बजरंग बली जी की मंदिर व शंकर जी के मंदिर में साफ सफाई किया तत्पश्चात इस कड़ाके के ठंड को देखते हुए पूर्व विधायक ने मंदिर के समस्त पुजारियों को दो-दो कंबल वितरित किया पूरा मंदिर प्रांगण जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से पार्षद सूरज यादव, पार्षद शंकर लाल केशरवानी, पर्षद शंकर लाल केशरवानी उर्फ बच्चा, उपांशु केसरवानी, ओम कृष्ण पांडे,पवन त्रिपाठी, सत्यम कौशल, सुधीर केशरवानी,गुलशन पांडे,संजय कुमार पाण्डे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[20/01, 7:39 pm] +91 99191 96696: *पुरानी बनी सीसी सड़क को तोड़कर उसी मलवे से बनाई जा रही सीसी सड़क का विरोध*
*कौशाम्बी।* नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 12 कृष्णानगर के चकमाहपुर में ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही सीसी सड़क को पुरानी बनी सीसी सड़क को तोड़कर उसी मलवे में सीसी सड़क बनाई जा रही है मोहल्ले के लोगों द्वारा विरोध करने पर पार्षद सूरज यादव को फोन के माध्यम से जानकारी मिली जिस पर पार्षद सूरज यादव तत्काल मौके पर पहुंचकर काम को देखा तो गुणवत्ता विहीन सडक बनाई जा रही थी मौके पर लेबर से पूछा गया तो लेबर मिस्त्री ने कहा कि आठ एक की सड़क बनाई जा रही है मानक विहीन सड़क बनाई जा रही है पार्षद सूरज यादव ने तत्काल मौके पर ही ईओ भरवारी को सीयूजी नंबर पर फोन के माध्यम से अवगत कराया फोन पर लिपिक बबलू गौतम ने कहा कि सड़क नियमा अनुसार बनेगी संतुष्ट जनक जवाब न मिलने पर पार्षद सूरज यादव ने जेई नगर पालिका मनोज सिंह को अवगत कराया जेई ने कहा कि मलबे पर सड़क नहीं बनेगी उसका एस्टीमेट बना हुआ है जो स्टीमेट है वहीं बनेगा।
[20/01, 7:54 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *फिरोजपुर में पाक ने ड्रोन से भेजी AK 47 और:BSF ने की बरामद*
फिरोजपुर में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस से पूर्व पाकिस्तान की नापाक साजिश बीएसएफ ने समय रहते पकड़ ली है। बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भारतीय सीमा में एक खेत अंदर गिराए गए एके-47 राइफल, गोलियां, मैगजीन व 40000 भारतीय करेंसी बरामद की है। पाकिस्तान की ओर से भेजी गई करेंसी व हथियार का क्या मकसद है इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा शुरू कर दी गई है।
फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में 18-19 जनवरी 2024 की रात के दौरान एक ड्रोन गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ जवानों द्वारा एक विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
[20/01, 7:55 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हमले की साजिश,पकड़े गए आरोपी की गुरपतवंत सिंह पन्नू से होती थी बात*
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में सोमवार को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।प्राण प्रतिष्ठा के दौरान खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर बड़ी साजिश को अंजाम देने आए तीनों संदिग्ध शंकर लाल उर्फ दुसाद, अजीत कुमार, प्रदीप पुनिया से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि तीनों राजस्थान के सीकर के रहने वाले हैं।
पकड़ा गया आरोपी शंकर लाल उर्फ दुसाद गुरपतवंत सिंह पन्नू के सीधे संपर्क में था।कनाडा में मारे गए गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ सूखा से भी दुसाद के संबंध थे।बीकानेर जेल से छूटने के बाद दुसाद लगातार सुखविंदर सिंह सुखा से बात कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक सितंबर 2023 में सुक्खा की हत्या के बाद शंकर लाल उर्फ दुसाद लखविंदर सिंह लांडा के संपर्क में आया था।गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फोन पर शंकर लाल दुसाद को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी घटना को अंजाम देने का टारगेट दिया था।इसी के तहत अयोध्या में हर एक रास्ते की रेकी कर नक्शा और जानकारी गुरपतवंत सिंह पन्नू तक पहुंच चुका था।अयोध्या पहुंचने के बाद दुसाद कनाडा और लंदन के नंबरों पर बात कर रहा था।अयोध्या से कई फोटो, रास्तों की डिटेल, पुलिस की तैनाती की जानकारी कनाडा और लंदन के नंबरों पर भेजी गई थी।पुलिस को चकमा देने के लिए हरियाणा नंबर की जिस स्कॉर्पियो HR 51 BX 3753 पर राम झंडा लगाकर तीनों संदिग्ध घूम रहे थे वह दुसाद के फर्जी आधार कार्ड पर खरीदी गई थी।
गाड़ी की आरसी में शंकर लाल दुसाद का नाम था,लेकिन पुलिस ने चेक किया तो बरामद हुई स्कॉर्पियो श्रवण कुमार सरसवां के नाम पर दर्ज निकली।सुक्खा की हत्या के बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू सीधे दुसाद को हैंडल कर रहा था। वही उसे अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घटना को अंजाम देने के लिए सीधे निर्देश दे रहा था।रेकी किए जाने के बाद गुरपतवंत पन्नू ने अयोध्या में ही घटना के लिए मदद मिलने का उन्हें भरोसा दिया था।यूपी एटीएस की टीम अब तीनों संदिग्धों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद मददगारों की तलाश में जुटी हुई है।
शंकर लाल उर्फ दुसाद राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर है।दुसाद के खिलाफ साल 2007 से साल 2014 के बीच सात मुकदमे राजस्थान में दर्ज हैं। ये मुकदमे मारपीट, फायरिंग करने, शराब तस्करी, हवाला लूट, बीकानेर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण सिहाग की हत्या, बीकानेर सेंट्रल जेल में बलवीर बानूडा की हत्या की साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के मामले में दर्ज किए गये थे। दुसाद मार्च 2016 से 15 मई 2023 तक सेंट्रल जेल बीकानेर में रहने के बाद जमानत पर छूटकर आया था।
[20/01, 7:56 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *एटा:- थाने में सिपाही ने की आत्महत्या*
*फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव* थाने में ही बने क्वार्टर में लटका मिला शव, एसएसपी राजेश कुमार सिंह पहुंचे जलेसर थाना, *अंकित कुमार 2020 में पुलिस में* भर्ती हुए थे, *मुजफ्फरनगर के भोराखुर्द* का रहने वाला था अंकित।
[20/01, 7:57 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *अमन चोपड़ा के साथ दिख रहा मोतीराम नामक यह आदमी राम मंदिर में काम कर रहे एक मजदूर से मजदूरी के लिए आवेदन करता है, वो मजदूर उसे काम मे लगवा देता है. कुछ दिन बाद पता चलता है मोतीराम गुजरात का एक बड़ा Contractor है और खुद BMW कार मे घूमता है. मोतीराम 3 महीने से अपने घर पत्नी बच्चे छोड़कर मंदिर मे सीमेंट और पत्थर ढो रहा है.*
[20/01, 8:57 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *पिता की मौत से सदमे में आए युवक ने पिता की तेरहवीं से पहले फंदे से झूल कर की आत्महत्या*
*परिजनों में मचा कोहराम*,
*कौशाम्बी* पिता की मौत के बाद से गुमशुम रह रहे एक युवक ने सदमे में आकार अपने पिता की तेरहवीं से पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,घटना के पीछे का कारण शराब की लत बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।
घटना करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव की है,जहा गांव के सीतला प्रसाद की एक सप्ताह पहले मृत्यु हो गई थी,मोहल्ले व रिश्तेदार उनके तेरहवीं की तैयारी में जुटे थे,पिता की मौत के बाद से ही घर का बड़ा बेटा सोनू उम्र 27 गुमशुम रहता था और शुक्रवार की रात वह शराब पीकर घर आया और देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहल्ले वालों के मुताबिक युवक शराब का आदी था और हर वक्त शराब के नशे में रहता था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।वही युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[20/01, 9:02 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *संस्कृत महाविद्यालय भरवारी में नियुक्ति को लेकर हंगामा*
*प्रबंध तंत्र के सदस्यो ने कुलपति,राज्यपाल,मुख्यमंत्री से की शिकायत*
*कौशाम्बी* जिले के हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय भरवारी में शिक्षा माफिया,प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर अवैध रूप से अध्यापकों की नियुक्ति करने का आरोप लगा है,प्रबंध तंत्र के सदस्यो ने फर्जी नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति,मुख्यमंत्री और राज्यपाल को शिकायती पत्र भेजकर नियुक्ति के लिए 21 जनवरी को होने वाले साक्षात्कार को तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई है।
कौशाम्बी जिले में कई संस्कृत महाविद्यालय संचालित है,इन संस्कृत महाविद्यालयो में बहुत सारे अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे है,2013 में इसके पूर्व अध्यापकों की नियुक्ति के लिए अखबार में विज्ञापन निकला था,सारी औपचारिकताएं पूरी होने के पूर्व ही नियुक्ति पर रोक लग गई थी,जिसके बाद से जिले के एक शिक्षा माफिया पर इन नियुक्तियों की नजर लग गई और शिक्षा माफिया ने अपना जाल बिछाते हुए अखबार में पुनः नियुक्ति का विज्ञापन निकलवाते हुए अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से चयन करते हुए 20 से 30 लाख रुपए लेकर साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजा है।
जब इस बात की सूचना प्रबंध तंत्र के सदस्यो को हुई तो उन्होंने प्रबंधक और प्रधानाचार्य से इस संबंध में वार्ता की लेकिन वह ठीक जवान नही दे सके।जिसके बाद सदस्यो दिलीप केसरवानी और मनोज केसरवानी ने इसकी शिकायत संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति,मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र भेजकर की है,प्रबंध तंत्र के सदस्यो ने सभी से तत्काल प्रभाव से नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने और पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों को शामिल करने के गुहार लगाई है।
वही इस मामले में एक अभ्यर्थी ने भी राज्यपाल को पत्र भेजकर इस नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप और प्रधानाचार्य पद पर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध सख्स के विरुद्ध करवाई किए जाने को लेकर और तत्काल प्रभाव से नियुक्ति का साक्षात्कार रोकने की गुहार लगाई है।भ्रष्टाचार का मामला सामने आते ही जिले की इंटेलिजेंस जांच में जुट गई है।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[20/01, 9:06 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *सकिपा की ग्राम चौपाल रविवार 21 जनवरी को अदमापुर में*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे कल दिनांक 21 जनवरी रविवार समय 1 बजे से सिराथू ब्लॉक के ग्राम अदमापुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा, ऐसी जानकारी पार्टी नेता अजय सोनी ने दी है।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[20/01, 9:32 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: ब्रेकिंग
अयोध्या।
आज रात 8:00 बजे से सील हो जाएगी अयोध्या की सीमा, अयोध्या की सीमा में नहीं प्रवेश कर पाएंगे कोई वाहन, आमंत्रित अतिथि और पास निर्गत हुए मीडिया कर्मियों को ही मिलेगा प्रवेश, अयोध्या धाम में मीडिया कर्मी चार पहिया वाहन से नहीं कर पाएंगे मूवमेंट, फाटक शीला पार्किंग में ही मीडिया कर्मियों को अपने वाहन को करना पड़ेगा पार्क, राम कथा संग्रहालय व राम की पैड़ी पर ही मीडिया कर्मी कर सकेंगे रिपोर्टिंग, जनपद की सीमा से आज रात 8:00 बजे से लागू हो जाएगा डायवर्सन।
[20/01, 9:32 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: अयोध्या
आज से बाहरी लोगों को अयोध्या में प्रवेश नहीं
अयोध्या के लोगों को ही आने-जाने की अनुमति
21 और 22 जनवरी को कहीं बाहर न जाने की अपील
22 जनवरी तक अयोध्या हाई सिक्योरिटी जोन बनी
7 राज्यों से अयोध्या को सजाने के लिए मंगाए फूल
मुस्लिम कम्युनिटी के लोग लगाएंगे चाय के स्टाल.

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*