कौशाम्बी20अगस्त26*कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं – पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया*
*कौशाम्बी* चायल विधानसभा अन्तर्गत तीनों ब्लाकों मूरतगंज ब्लाक,नेवादा ब्लाक,एवं चायल ब्लाक की संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुवार को बैठक संपन्न हुई ब्लाक अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की राय के अनुसार शिव कुमार डहरिया ने कहा कि आज हमने संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा के तीनों ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्षों और पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षों के साथ पार्टी हित में सार्थक चर्चा व बैठक की सर्वप्रथम भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती के मौके पर उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश हित में किए गए महान कार्यों का स्मरण किया गया! पुनः डहरिया ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है बूथ से जनमुद्दों को मजबूती मिले ! वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता परेशान है भाजपा राज में न युवा खुश है न छात्र और न ही किसान ! भाजपा केवल देश के कुछ नामी उद्योगपतियों के लिए कार्य करती है लेकिन अब समय आ गया है भाजपा को जवाब देने का ! इसी क्रम में हम सभी पार्टी को बूथ स्तर से मजबूती प्रदान करने एवं आगामी चुनाव व नए जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए और ब्लाक अध्यक्षों मण्डल अध्यक्षों और पदाधिकारियों से वन टू वन मिलकर उनकी राय को जानकर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करने की पूर्ण कोशिश करेंगे! और पार्टी को जिले में और भी मजबूत और सशक्त बनाएंगे!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहप्रभारी राजन दुबे,मनिंदर मिश्रा,मंजू संत कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय आशीष मिश्रा पप्पू सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प