April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19दिसम्बर23*दुर्दशा का शिकार है मोहिउद्दीनपुर तिराहे की सड़क*

कौशाम्बी19दिसम्बर23*दुर्दशा का शिकार है मोहिउद्दीनपुर तिराहे की सड़क*

कौशाम्बी19दिसम्बर23*दुर्दशा का शिकार है मोहिउद्दीनपुर तिराहे की सड़क*

*ग्राम प्रधान व प्रशासन को नहीं है ध्यान ग्रामवासी राहगीर तिराहे के दलदल से परेशान*

*कौशांबी।**चायल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर में तिराहे से ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क बदहाली का शिकार हो चुकी है जिससे कूड़ापुर की ओर से मोहिउद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय के तिराहे से बन्दरहाई बाग होते हुए लिंक रोड जो मेंन रोड चायल इत्यादि से जोड़ती है। ग्राम मोहिउद्दीनपुर से तिराहे की ओर दूषित जलप्रवाह से ग्राम पंचायत से लेकर तिराहे तक इन दिनो बुरी तरह बिन बारिश के दलदल व दुर्गंधी तालाब की तरह सड़क बनी रहती है। जबकि ग्राम पंचायत में तमाम तरह की योजनाओं हेतु ग्राम पंचायत के जीर्णोंउद्धार हेतु प्रतिवर्ष मनरेगा तथा राज्य व केंद्रीय योजनाओं से धन आवंटित किया जाता है परंतु सरकार के स्वच्छ भारत मिशन मॉडल ग्राम पंचायत ग्राम सरोवर जैसी योजनाओं को तब ठेंगा लगता दिखाई पड़ता है जब ग्राम पंचायत की गलियों सड़कों की ऐसी दुर्दशा दिखाई पड़ती है।

बता दें कि ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के तिराहे पर शोकपिट गड्ढा होने के बावजूद ग्राम पंचायत का पानी तिराहे पर एकत्रित होने से दुर्गंध वाला दलदल की तरह बना रहता है जिससे ग्रामवासी व सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पढ़ने वाले बच्चे आए दिन दिक्कत का सामना करते हैं वहीं राहगीर भी एकत्रित दूषित पानी के दलदल में गिरकर अक्सर चुटहिल हो जाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली जर्जर रोड ऐसा प्रतीत होता है कि कई वर्षों से नाली इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कार्य इत्यादि नहीं कराया गया और ना ही प्रधान ना ही संबंधित सेक्रेटरी व संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी कभी इस गांव की तरफ किसी प्रकार का सर्वे ही करने धोखे से भटक कर भी आए हो अन्यथा किसी न किसी अधिकारी को तो मोहिउद्दीनपुर की तिराहे में दुर्गंध वाली दलदल रोड दिखाई ही पड़ जाती और उसकी जांच कर कार्रवाई भी हो जाती और अब तक नाप जोख कर निर्माण कार्य करा दिया गया होता। ऐसे ही लोगों से केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन व मॉडल ग्राम पंचायत ग्राम सरोवर जैसी कल्याणकारी योजना का क्या दुरुपयोग हो सकता है और स्थिति को देखते हुए ऐसे ही लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा को बट्टा लगाने का प्रयास कर सकते हैं।

नाली व रोड इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कब से नहीं कराए गए उपरोक्त स्थान पर यह जांच का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल ठहराव से जहां आवागमन बाधित होने से राहगीरों को तो समस्या होती ही है वहीं ग्रामवासियों तथा स्थानीय विद्यालय के छात्रों महिलाओं को आवागमन में समस्या के साथ जल ठहराव से वायरस उत्पन्न होने के कारण अनेकों बीमारी से ग्रसित होने का खतरा है। इसको ध्यान रखते हुए विभाग के संबंधित अधिकारियों व ग्रामप्रधान से मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कहा की जांच कर अवरोध को दूर करते हुए जल निकासी हेतु नाली व रोड इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य तथा तिराहे पर सेंटर लाइट इत्यादि की व्यवस्था की जाए।

Taza Khabar